अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा 1,001 परिंडे लगाकर सेवा दिवस के रूप में मनाई गई - JALORE NEWS
![]() |
All-India-Manav-Seva-Morcha-organization-celebr-ted-as-Seva-Diwas-by-putting-up-1,001-parindas |
अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा 1,001 परिंडे लगाकर सेवा दिवस के रूप में मनाई गई - JALORE NEWS
मेड़ता सिटी ( 22 अप्रेल 2022 ) श्री किशन देवजी महाराज की छतरी दादु द्वारे में राजपुरोहित समाज के परम आराध्य ब्रह्मा अंशा अवतार ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर भगवान की 110 वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ धूम धाम से मनाई l
अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा संत श्री खेतेश्वर भगवान की जयंती मेड़ता सिटी में अलौकिक तरीके से मनाई अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा 1,001 परिंडे लगाकर सेवा दिवस के रूप में मनाई गई l अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने कहा कि संत श्री खेतेश्वर भगवान के बताएं हुए सन्मार्ग पर चलेना होंगा परमार्थ के कार्य करके अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि हमें समाज को नशामुक्त बनाना हैl
कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि आज हमने संत श्री खेतेश्वर भगवान की जयंती पर बेजुबान पक्षियों के पानी पीने के लिए एक हज़ार आंठ परिंडे लगाकर आलौकिक तरीके से सेवा दिवस के रुप में संत श्री खेतेश्वर भगवान को याद किया l
कृष्णा पाण्डेय ने कहा कि संत श्री खेतेश्वर भगवान के बताए हुए जीवात्मा को एक समान समझकर जीव मात्र के उपर दया के भाव रखना चाहिए जीव जन्तुओ की रक्षा करनी चाहिए इस अवसर पर अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा ने कहा कि संत श्री खेतेश्वर भगवान ने समाज में फैली हुई कुरितियो को मिटाकर समाज को संगठित करने का एवं समाज कल्याण का मार्ग बताया प्रेमसिंह भावण्डा ने कहा कि हम सभी मिलकर महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करें l
प्रेमसिंह भावण्डा ने कहा कि कहा कि संत श्री खेतेश्वर भगवान ने सृष्टि रचयिता भगवान श्री ब्रह्मा जी भगवान एवं सावित्री माता को एक साथ बिठाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में मेड़ता उपखण्ड अधिकारी शैतान सिंह सिंह राजपुरोहित मौजूद रहे एवं अन्य कई लोग उपस्थित रहे l
साध्वी सुगना बाईसा संत मोहनदास महाराज संत जयराम महाराज निर्मला पाण्डेय अपराजिता पाण्डेय जितेन्द्र दाधिच जितेन्द्र भरोटा डाॅ. सतीश तिवाड़ी डाॅ. मुकेश नाथ सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे l
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें