131वीं जयंती मनाई:अष्ट धातु से बनी मूर्ति का लोकार्पण - JALORE NEWS
![]() |
Huge-rally-organized-in-Sanchore |
सांचौर में विशाल रैली का आयोजन - Huge rally organized in Sanchore
जालोर ( 15 अप्रेल 2022 ) सांचौर शहर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सबसे पहले रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। रैली पंचायत समिति से रवाना होकर अंबेडकर सर्कल पहुंची। जहा पर गणेश मठ के गणेशनाथ महाराज और राज्य मंत्री सुखराम बिश्नोई ने अष्ट धातु से बनी भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का लोकार्पण किया।
अष्ट धातु की मूर्ति का लोकार्पण
गौरतलब है कि यहां पूर्व में मूर्ति लगी हुई थी लेकिन कुछ आसामाजिक तत्वों ने इसे खंडित कर दिया। जिसके बाद अष्ट धातु की मूर्ति की स्थापना की गई।
मूर्ति का अनावरण करने के बाद रैली बाबा उद्यान पहुंची। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। उद्यान में सभा का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए मंत्री सुखराम बिश्नोई ने कहा की बाबा साहब ने देश के संविधान का निर्माण किया था। उनके बताए रास्ते पर चलने से उत्थान होगा।
उन्होंने कहा कि अंबेडकर की जयंती को लेकर आज जो लोगों में उत्साह देखने को मिला है वो काबिले ए तारीफ है।
इस दौरान भाजपा नेता दानाराम चौधरी, कांग्रेस के युवा गौरव सारण, बीरबल पुनिया, माली समाज अध्यक्ष के भगवाना राम माली, गवारिया समाज अध्यक्ष श्रवण गेलाना, गर्ग समाज अध्यक्ष मसरा राम गर्ग, मेघवाल समाज अध्यक्ष जवारा राम व वागरी समाज अध्यक्ष कांति लाल सहित हजारों की तादाद में लोग मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें