निशांत जैन होंगे जालोर के नए कलेक्टर, नम्रता वृष्णि का तबादला - JALORE NEWS
![]() |
Transfer-of-69-IAS-officers-Jalore-collector-also-changed |
69 IAS अफसरों का ट्रांसफर, जालोर कलेक्टर भी बदले -Transfer of 69 IAS officers, Jalore collector also changed
जालोर ( 15 अप्रेल 2022 ) कार्मिक विभाग ने देर रात प्रशासनिक तंत्र में फेरबदल किया है। इसके तहत 69 IAS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है जबकि 7 IAS अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जालोर कलेक्टर नम्रता वृष्णि का भी ट्रांसफर किया गया है।
उनकी जगह निशांत जैन को जालोर का नया कलेक्टर लगाया गया है ।जालोर कलेक्टर नम्रता वृष्णि को जालोर से हटाकर संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्टेट हेल्थ इंश्योरेंस एजेंसी जयपुर के पद पर लगाया गया है।
नम्रता वृष्णि पिछले 1 साल से जालोर में अपनी सेवाएं दे रही थी। जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उन्होंने काफी किया। वहीं निशांत जैन जालोर के नए कलेक्टर होंगे जो निदेशक पर्यटन विभाग जयपुर से ट्रांसफर होकर यहां आए हैं। जैन मूल रूप से उत्तरप्रदेश के मेरठ के रहने वाले है । वे 2016 के यूपीएससी टॉपर रहे हैं । IAS निशांत जैन ने अपना माध्यम हिंदी रखा था।
वहीं जोधपुर के संभागीय आयुक्त को भी बदला गया है तो करौली दंगों के बाद वहां के कलेक्टर को भी हटा दिया गया। राज्य सरकार ने जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त का भी तबादला कर दिया। अब जेडीए आयुक्त रवि जैन होंगे। वहीं जितेंद्र कुमार उपाध्याय को जोधपुर का संभागीय आयुक्त लगाया गया है। आदेशों के मुताबिक सांवरमल वर्मा को भरतपुर संभागीय आयुक्त, यज्ञमित्र देव सिंह को राज्य मानवाधिकार आयोग सचिव, आबकारी आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित को लगाया गया है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें