संविधान निर्माता डॉ.बी.आर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि और मनाई 131 वी जन्म जयंती - JALORE NEWS
![]() |
Tribute-paid-to-Dr.-BR-Ambedkar-the-architect-of-the-constitution-and-celebrated-131st-birth-anniversary |
संविधान निर्माता डॉ.बी.आर अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि और मनाई 131 वी जन्म जयंती - JALORE NEWS
जालोर ( 14 अप्रेल 2022 ) ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र व चाइल्ड लाइन सेवा 1098 सामतिपुरा रोड, जालौर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ.बी.आर.अंबेडकर की 131 वी जन्म जयंती के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर श्री अशोक कुमार बागड़िया ने डॉ. बी.आर.अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। एवं संस्था के मेडिकल ऑफिसर डॉ. शांतिलाल माथुर ने सर्वप्रथम बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं बताया कि डॉ.बी.आर अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू गांव में हुआ था।
बताया गया कि बाबासाहेब भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद, और अर्थशास्त्री के ज्ञानी थे। इसी कारण उन्होंने हिंदू जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी और छुआछूत के खिलाफ भेदभाव का विरोध किया और उन्हें उनका हक दिलाया।
तत्तपश्चात चाइल्ड लाइन सेवा 1098 के कोर्डिनेटर श्री कांतिलाल दहिया ने बताया कि बाबासाहेब संविधान निर्माता और आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में बने।डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार किया। तथा देश के प्रति अतुलनीय सेवाओं के लिए वर्ष 1990 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के काउंसलर हीरालाल चौहान ने बताया की अंबेडकर मनुवाद को जड़ से समाप्त करना चाहते थे। वह कहते थे कि धर्म जन्म से एक और श्रेष्ठ,एवं दूसरे को निच बनाए रखें वह धर्म नहीं, गुलाम बनाए रखने का षड्यंत्र है। अंबेडकर का कहना था मैं ऐसे धर्म को मानता हु जो समानता व भाईचारा सिखाएं।। एक कथन के अनुसार बताया कि कुरान कहती है कि मुसलमान बनो,बाइबल कहती है ईसाई बनो,भगवत गीता कहती है हिंदू बनो, लेकिन बाबा साहेब का संविधान कहता है कि मनुष्य बनो।।
इस शुभ अवसर पर संस्था के मेडिकल ऑफिसर डॉ.शांतिलाल माथुर, प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर अशोक कुमार बागड़िया, कोर्डिनेटर कांतिलाल दहिया, काउंसलर हीरालाल चौहान, नर्सिंग स्टाफ मुकेश कुमार दहिया, तेजाराम गहलोत, वार्ड बॉय मोतीलाल रांगी, हरिकिशन, चौकीदार बिशनाराम बिश्नोई, अरविंद कुमार, टीम मेंबर खेताराम बोस,विमला देवी, जया सालवी, सुखदेव राव अनोपि देवी,पार्वती देवी,सुखी देवी,व भर्ती लाभार्थी उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें