चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों तथा शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया: शक्ति-दिवस - JALORE NEWS
![]() |
Celebrated-in-medical-institutions-and-Anganwadi-centers-and-educational-institutions |
चिकित्सा संस्थानों और आंगनबाडी केन्द्रों तथा शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया: शक्ति-दिवस - JALORE NEWS
जालोर ( 28 जुन 2022 ) जिले में माह के हर मंगलवार को अनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत अस्पतालों-आंगनवाड़ी केंद्रों पर शक्ति दिवस मनाया गया। चिकित्सा संस्थानों, आंगनबाडी केंद्रों पर गर्भवती, धात्री महिलाओं, बच्चों व किशोर किशोरियों को अनीमिया की आईएफए की गोलियां एवं सिरप पिलाई।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी. आर. विश्नोई ने बताया कि मंगलवाल को जिले मंे शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अनीमिया से होने वाले शारीरिक व मानसिक नुकसान की जानकारी दी गई और शरीर में खून की कमी नहीं हो, इसके लिए पोष्टिक व आयरन युक्त आहार के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उनको आयरन की गोलियां तथा बच्चों को सिरप पिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि चिकित्सा संस्थानों पर आए बच्चों, किशोर किशोरियों महिलाओं, गर्भवती व धात्री महिलाओं की हिमोग्लोबिन की जांच कर उनको आयरन की गोलियां खिलाई गई। वहीं बच्चों को आयरन की सिरप पिलाई गई। बच्चों, किशोर किशोरियों व गर्भवतीओ को आयरन की गोलियां वितरित की गई।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आशा सहयोगिनियों द्वारा लक्षण के आधार पर स्क्रीनिंग की कर आयरन की सिरप व गोलियां वितरित की गई।
जिले में मंगलवार को चिकित्सा संस्थान व आंगनबाडी केंद्रों पर किशोरियों , महिलाओं व बच्चों को शरीर में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स लोहे के महत्त्व के बारे में जागरूक किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें