भारत की आजादी की 75 वी वर्षगांठ का उत्सव पर कांग्रेस की रैली 13 अगस्त से - JALORE NEWS
![]() |
Congress-Rally-from-August-13 |
भारत की आजादी की 75 वी वर्षगांठ का उत्सव पर कांग्रेस की रैली 13 अगस्त से - JALORE NEWS
जालोर ( 11 अगस्त 2022 ) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने के लिये कांग्रेस पार्टी इस वर्ष भारत की आजादी की 75 वी वर्षगांठ का उत्सव मना रही हैं। इस उत्सव के तहत आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त को जालोर जिले में 75 किलोमीटर लंबी " आजादी की गौरव यात्रा" का कार्यक्रम रखा गया है।जिसके माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदान और भाव को लोगो तक पहुचाया जायेगा।
जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि आजादी की 75 वी वर्षगाँठ पर जालोर जिले में होने वाली गौरव पैदल यात्रा का आगामी 13 अगस्त,शनिवार को सुबह 8.00 बजे अहिंसा सर्किल,भीनमाल से शुभारंभ किया जायेगा। दोपहर 1.00 बजे भरुडी चौराहा पर भोजन कार्यक्रम तथा शाम 8.00 बजे श्री आपेश्वर महादेव मंदिर रामसीन में गौरव यात्रा का रात्रि विश्राम किया जायेगा। 14 अगस्त,रविवार सुबह 7 बजे यात्रा प्रारंभ होकर दोपहर 12.30 बजे बिबलसर/ मांडोली में भोजन कार्यक्रम कर शाम 8.00 बजे बागरा में रात्रि विश्राम किया जायेगा। 15 अगस्त,सोमवार सुबह 7 बजे यात्रा का प्रारंभ दोपहर 12.30 बजे भागली प्याऊ पर भोजन कार्यक्रम कर शाम 4.00 बजे महात्मा गांधी सर्कल जालोर में गौरव यात्रा का समापन होगा।
कुम्पावत ने बताया कि गौरव पैदल यात्रा कार्यक्रम में अर्जुन सिंह बामनिया, प्रभारी मंत्री राजस्थान सरकार, पवन गोदारा राज्य मंत्री कार्यक्रम समन्वयक, भूराराम सीरवी संगठन जिला प्रभारी,डॉ समरजीत सिंह राठौड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष,जिले के विधायकगण,पूर्व विधायक, कांग्रेस प्रत्याशीगण एवम जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें