हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर जाकर लगाए तिरंगा - JALORE NEWS
![]() |
Under-the-every-house-tricolor-campaign-the-tricolor-will-be-installed-from-house-to-houseहर घर तिरंगा अभियान के तहत घर घर जाकर लगाए तिरंगा - JALORE NEWS |
जालोर ( 13 अगस्त 2022 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नगर के कहीं वार्डों में घर घर जाकर तिरंगा फहराए गए।
कार्यक्रम सह संयोजक व भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड संख्या 32 में पार्षद महेश भट्ट के नेतृत्व में जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास के मुख्य आतिथ्य में घर घर जाकर तिरंगा लगाए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष स्व.भभूतराम सोलंकी व वरिष्ठ भाजपा नेता वरदाराम मेघवाल के घर जाकर की।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने सब से अपील की कि सभी अपने गांव के आसपास तिरंगा लगाएं।
कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष रवि सोलंकी बुथ अध्यक्ष रामाराम माली मोहनलाल मगन परमार इंद्र गर्ग नितेश भटनागर अनिल गहलोत रमेश सोलंकी लच्छाराम माली विजय कुमार दवे कुलदीप राजकुमार सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें