परीक्षा 2022 पेपर लीक मामले को लेकर युवा मोर्चा जालोर ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनJALORE NEWS
![]() |
Memorandum-submitted-to-District-Collector-regarding-exam-2022-paper-leak-cases |
परीक्षा 2022 पेपर लीक मामले को लेकर युवा मोर्चा जालोर ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन - JALORE NEWS
जालोर ( 27 दिसम्बर 2022 ) द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022 पेपर लीक मामले में हुई अनियमितताओं की जांच सी.बी.आई से करवाने को लेकर युवा मोर्चा जालोर ने राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि पेपर लीक कोई नया मामला नही है पिछले 4 सालो 16 से अधिक पेपर लीक हुऐ है, जिसमें कांग्रेस सरकार ने पेपर माफीयाओं पर कोई लगाम नही लगाई है और नतीजे आपके सामने है, पिछले 4 सालो में एक भी भर्ती परिक्षा बिना घोटाले के नही हुई है और अब यह द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022 का सामान्य ज्ञान पेपर लीक का मामला, कड़कडाती ठंड मे बेरोजगार युवाओं के सपनो के साथ घोर अन्याय हुआ है।
चुनाव के समय युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी जो आज तक पुरी नही हुई है। राज्य सरकार की जन विरोधी नितियों से राज्य की जनता त्रस्त हो चुकी है, किसान बेहाल हो चुके है क्योकी राज्य सरकार ने 10 दिन में कर्ज माफी का वादा किया था जो अभी तक पुरा नही हुआ, जालोर में अपराधों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्वि हो रही है जिससे की जिले वासी डर के साये में जी रहे है। इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव के वक्त कई वादे किये थे जिनको अभी तक पुरा नही करे है।
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022 का सामान्य ज्ञान पेपर लीक का मामला अभ्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करता है और पेपर लीक के आरोप सरकारी कर्मचारियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लग रहे है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा इस अभ्यावेदन के माध्यम से द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2022 के पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच सी.बी.आई से कराने की मांग करता है।
इस दौरान पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला महामंत्री हरीश राणावत , नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी , जिला सोशल मीडिया संयोजक चंद्रकांत सुंदेशा , भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह जेतावत, जिला मंत्री सुरेश वैष्णव, राहुल व्यास हरजी, विकास सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भीनमाल नगर मंडल अध्यक्ष चंदनसिंह सोलंकी, भाजपा जालौर नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप भट्ट, मंडल अध्यक्ष संजय माली, श्रवणसिंह भेटाला, समरन्दरसिंह कोराणा, ललित राजपुरोहित , जिला मंत्री पवनि मेघवाल,
भाजयुमो जिला सोशल मीडिया संयोजक कमलेश बुनकर, सुरभि त्रिवेदी, चैनसिंह राजपुरोहित, पार्षद प्रवीण दवे, नटवर त्रिवेदी, पार्षद दिनेश बारोट, शंकर भादरू, शिवांगी, उत्तमसिंह चांदराई, जीतू सिंह केसवाना, प्रशांत रावल अशोक गर्ग पीजोपुरा , नटवर त्रिवेदी , दिनेश सैन, भानुप्रताप सिंह ,राजवीर सिंह, धीराराम चौधरी, रमेश चौधरी, प्रिंस शर्मा, प्रवीण जैन ,सुरेश सोलंकी ,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें