खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Rajasthan News राजस्थान कांग्रेस में 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां, 20 जिलों की दूसरी लिस्ट निकाली - JALORE NEWS
Rajasthan News

राजस्थान कांग्रेस में 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां, 20 जिलों की दूसरी लिस्ट निकाली - JALORE NEWS

राजस्थान कांग्रेस ने 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां करते हुए संगठनात्मक नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक 400 में से 188 BCC अध
Shravan Kumar
Shravan Kumar
06 जन॰, 2023 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Appointments of 88 block Congress presidents in Rajasthan Congress, second list of 20 districts released
Appointments-of-88-block-Congress-presidents-in-Rajasthan-Congress-second-list-of-20-districts-released

राजस्थान कांग्रेस में 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां, 20 जिलों की दूसरी लिस्ट निकाली - JALORE NEWS 

जयपुर ( 6 जनवरी 2023 ) राजस्थान कांग्रेस ने 88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां करते हुए संगठनात्मक नियुक्ति की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब तक 400 में से 188 BCC अध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। नियुक्तियों का दौर जारी रहेगा।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को नियुक्तियां देते हुए 88 नामों की दूसरी लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है। पिछले ढ़ाई साल से पेंडिंग नियुक्तियों के काम को चुनावी साल की शुरूआत में तेजी से निपटाया जा रहा है। अभी कुल 400 में से 212 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां होना बाकी है। जिस पर काम चल रहा है। इसके बाद जल्द ही सभी 33 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जाएंगी। 

मंत्री-विधायकों, जिलाध्यक्षों की सलाह पर नियुक्तियां - Appointments on the advice of ministers-legislators, district heads

 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के हाल ही में राजस्थान दौरे और तीन दिन तक फीडबैक के बाद जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस, जिला कांग्रेस और प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों की बात कही गई थी। जिस पर इम्प्लीमेंटेशन करते हुए बुधवार को 100 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए। दो दिन बाद शुक्रवार को 88 और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी के प्रमुख नेताओं, मंत्री, विधायकों और जिलाध्यक्षों की सलाह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ये नियुक्तियां की हैं। 

सबसे ज्यादा जयपुर में सबसे ज्यादा 19 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लगाए गए हैं।

जयपुर में 19 BCC अध्यक्ष  नियुक्त

आदर्श नगर में संजय कल्ला, रामगंज में गुलाम मुस्तफा, बगरू में राम अवतार शर्मा, जगतपुरा में कैलाशचंद मीणा, चाकसू में भरतलाल मीणा, माधोराजपुरा में पवन कुमार खरोल, दूदू में शिवजीराम खुरड़िया, फागी में किशनदत्त दाधीच, आंधी में श्रवण लाल गुर्जर, जमवारामगढ़ में रामधन बेनीवाल, नरहेड़ा में गोकुल आर्य, फुलेरा में पुष्पा मेघवाल, रेनवाल में श्रवण लाल डीडल, मानसरोवार में रतनलाल सैनी, सांगानेर में राजीव चौधरी, झोटवाड़ा सिटी में हरेंद्र पाल सिंह जादौन, विद्याधर नगर में बद्रीनारायण कुमावत, पावटा में महादेव यादव, विराट नगर में महेंद्र रतवाल BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

नागौर में 9 BCC अध्यक्ष नियुक्त

डीडवाणा में हिदायत खान, खाटू खुर्द में हेमाराम ढ़ाका, लाड़नूं सिटी में जयराम बुरड़क, लाड़नूं ग्रामीण में कानाराम मेघवाल, मकराना सिटी में नाथूराम मेघवाल, मकराना देहात में दिलीप सिंह चौहान, नागौर ए में अनूप चंद विश्नोई, मीठड़ी में गोपालराम गुर्जर, परबतसर में राजूराम मुंडलिया BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जोधपुर में 7 BCC अध्यक्ष लगाए

डांग्यावास में भागीरथ गोदारा, बापिनी में दिलीप चौधरी, लोहावट में पुखराज मेघवाल, लूणी में महेंद्र सारण, छेराई में वीराराम सांखला, शेरगढ़ में मूलाराम BCC अध्यक्ष लगाए हैं।

सवाईमाधोपुर में 6 BCC अध्यक्ष लगाए

बामणवास में घनश्याम मीणा, बोनली में तुलसीराम गुर्जर, गंगापुर सिटी में नवीन खान, गंगापुर ग्रामीण में छोटेलाल व्यास, सवाईमाधोपुर सिटी में अनिल कुमार जैन, सवाईमाधोपुर ग्रामीण में घासीराम बैरवा BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं।

चूरू में 5 BCC अध्यक्ष नियुक्त

सादुलपुर सिटी में सीताराम प्रजापत, सादुलपुर ग्रामीण में अशोक पूनिया, सरदारशहर सिटी में जितेंद्र राजवी, सरदारशहर ग्रामीण में ईशरराम डूडी, सुजानगढ़ सिटी में प्रदीप कुमार टोड़ी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रतापगढ़ में 4 BCC अध्यक्ष 

धरियावद में घनश्याम पुरी गोस्वामी, लसाड़िया में मनोज उपाध्याय, अरनोद में कैलाशचंद भाटी, प्रतापगढ़ में दिग्विजय सिंह पुरावत BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

राजसमंद में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

भीम में अमर सिंह, देवगढ़ में नैना राम गुर्जर, खमनोर में केशर सिंह गौड़ राजपूत, नाथद्वारा में शंकर लाल जाट BCC अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

सीकर में 4 BCC अध्यक्ष 

दांतारामगढ़ में सुरेश कुमार वर्मा, पलसाना में भींवाराम बाजिया, अजीतगढ़ में प्रमोद स्वामी, श्रीमाधोपुर में रामप्रकाश सैनी BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

बाड़मेर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

चौहटन में तिलोक चौधरी, सेड़वा में दीन मोहम्मद, बालोतरा में छगन जोगसन, पचपदरा में विक्रम सिंह को BCC अध्यक्ष लगाया गया है।

अजमेर में 3 BCC अध्यक्ष नियुक्त

सरवाड़ में श्यामलाल बैरवा, भिनाय में गिरधारी लाल गुर्जर, मसूदा में सलीम बाबू BCC अध्यक्ष  नियुक्त किए गए हैं।

करौली में 3 BCC अध्यक्ष  नियुक्त

हिंडौन सिटी में नरेश शर्मा, हिंडौन ग्रामीण में भरत सिंह डागुर, कैलादेवी में कुंजबिहारी जिन्दल BCC अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

टोंक में 3 BCC अध्यक्ष नियुक्त

अलीगढ़ में कमरूद्दीन खान, देवली में महादेव मीणा, पीपलू में जयनारायण मीणा को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अलवर में 2 BCC अध्यक्ष लगाए

कठूमर में सिब्बो गुर्जर, खेड़ली में कैलाशचंद मीणा BCC अध्यक्ष  बनाए गए हैं।

बांसवाड़ा में 2 BCC अध्यक्ष 

कुशलगढ़ में रजनीकांत खबिया, सज्जनगढ़ में भरत सिंह लबाना BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

भरतपुर में 2 BCC अध्यक्ष 

भरतपुर में दयाचंद पचौरी, सेवर में दीनदयाल जाटव BCC अध्यक्ष  बनाए गए हैं।

भीलवाड़ा में 1 BCC अध्यक्ष 

रायपुर में कुलदीप त्रिवेदी को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बूंदी में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

बूंदी में प्रेम शंकर राठौड़ और तालेड़ा में रामकिरण मीणा को BCC अध्यक्ष का जिम्मा दिया गया है।

दौसा में 2 BCC अध्यक्ष 

बांदीकुई ए में रामेश्वर प्रसाद मीणा और बांदीकुई बी में खेमराज बैरवा BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं।

श्रीगंगानगर में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

सादुलशहर में अनंत राम कर्गवाल और मिर्जेवाला में लालचंद मेघवाल BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सिरोही में 2 BCC अध्यक्ष लगाए

शिवगंज में राताराम रैबारी, सिरोही में तेजाराम मेघवाल को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उदयपुर में 2 BCC अध्यक्ष 

भींडर में खेमराज मीणा और वल्लभगढ़ में चंद्रप्रकाश मेनारिया को BCC अध्यक्ष  पद पर नियुक्ति दी गई है।

यहां भी न्यूज़ पढ़े - अध्यक्षों की घोषणा कर दी किस जिले में किसकों नियुक्त किया नाम सहित जानें सबसे पहले - JALORE NEWS https://www.jalorenews.com/2023/01/Indian-Congress-Commi-tee-announces-100-Block-Presidents-of-Open-Box-in-Rajasthan.html

अब अभी इतंजार है सुची आने वाली है - Now just waiting for the list to come

नए साल में कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का काम चल रहा है। सौ ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद शुक्रवार को 88 ब्लॉक अध्यक्षों की भी सूची जारी हो चुकी है। अब 212 ब्लॉक अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों की सूची भी आने को है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस के सहवृत्त और एआईसीसी सदस्यों की सूची भी तैयार है। इसे भी जल्द जारी किया जा रहा है।

20 तक नाम देने के निर्देश -Instructions for naming up to 20

सूत्रों के अनुसार सभी प्रदेश चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 20 जनवरी से पहले अपने अपने राज्यों के एआईसीसी सदस्यों के निर्वाचन को पूरा कराने की प्रक्रिया करें। ये एआईसीसी सदस्य कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के 12 सदस्यों का 24 से 26 फरवरी तक तीन दिवसीय महाधिवेशन में वोट करेंगे। ये अधिवेशन रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा। इसमें अन्य राज्यों के एआईसीसी सदस्यों के साथ राजस्थान के करीब 60 एआईसीसी सदस्य भी वोट डालेंगे। इसके अलावा एआईसीसी के मनोनीत सदस्यों की भी घोषणा की जाएगी लेकिन इन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं होता है।

जिला अध्यक्षों की सूची भी आएगी जल्द :The list of district presidents will also come soon

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार एआईसीसी के सदस्यों के साथ ही बचे ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के नामों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसको लेकर वरिष्ठ नेताओं ने सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को अपना फीडबैक दे दिया है। राजस्थान में साल 2020 जुलाई से ही ब्लॉक और जिला अध्यक्षों के पद रिक्त चल रहे है। इनमें 13 जिलों में तो जिला अध्यक्ष बना दिए गए थे लेकिन बाकी जिलों में ये नियुक्तियां नहीं हो पाई है। अब माना जा रहा हैं किे बची हुई नियुक्तियां जल्द कर दी जाएगी। प्रदेश चुनाव अधिकारी इन नामों को कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण को सौंपेगा और इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल को मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद इस सूची को प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का भेज दिया जाएगा।

हाथ जोड़ो अभियान हेतु नियुक्त जिला समन्वयक पद पर सभी जिलों में - In all the districts appointed on the post of District Coordinator for Hath Jodo Abhiyan

जयपुर। कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी से 2 माह तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 8 जनवरी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बैठक प्रदेश कांग्रेस के वार रूम 7, हॉस्पिटल रोड पर बुलाई गई है। इसके लिए जिला समन्वयक नियुक्त कर दिए गए है।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हाथ से हाथ जोड़ो के नियुक्त प्रभारी आर.सी. खोटिया शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 2 माह तक गांव, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तर पर अभियान चलाया जाएगा । इसमें 2019 में लोकसभा चुनावों के कांग्रेस प्रत्याशी, 2018 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, वर्तमान एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष और सभी अग्रिम संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु नियुक्त जिला समन्वयक भाग लेंगे।

राहुल बोले थे नेताओं को रस्सी तोड़नी चाहिए :

गौरतलब हैं कि राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ो यात्रा में कहा था कि कि यात्रा में एक रस्सी दिखी है। इस रस्सी के अंदर तो वरिष्ठ नेता और रस्सी के बाहर छोटे नेता और कार्यकर्ता है। हमें इनकी आवाज सुननी है। इस रस्सी को तोड़ना जरूरी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और आम आदमी की आवाज हमारी सरकार में सुनाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल मंत्रियों को महीने में एक बार पैदल चलना चाहिए। इससे उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी और जब सरकार के मंत्री पैदल चलेंगे तो जनता की समस्याएं अच्छे से जान पाएंगे और उससे सरकार को फायदा मिलेगा। भारत जोड़ो यात्रा 16 दिन यात्रा राजस्थान में रही। इस दौरान 6 ज़िलों में 485 किलोमीटर की दूरी हुई।

इन नेताओं को लगाया समन्वयक

खानू खां बुधवाली — जयपुर

सत्येन्द्र भारद्वाज — कोटा

डूंगरराम गेदर — जोधपुर

सुरेन्द्र जाडावत— भीलवाड़ा

रामसहाय बाजिया— श्रीगंगानगर

रामसिंह राव— डूंगरपुर

किशनलाल जैदिया— हनुमानगढ़

कीर्ति भील— बाडमेर

लक्ष्मण कड़वासरा— जैसलमेर

महेश शर्मा— टोंक

मुमताज मसीह— अजमेर

शंकर यादव—प्रतापगढ़

अर्चना शर्मा— दौसा

संदीप चौधरी— उदयपुर

सतवीर चौधरी — सवाई माधोपुर

रमेश बोराणा— जालोर

महेन्द्र गहलोत— सीकर

उर्मिला योगी— नागौर

असलम फारूखी— बारां

जगदीशराज श्रीमाली— राजसमंद

पंकज मेहता— झालावाड़

सुरेन्द्र दादरी— चूरू

पवन गोदारा— बीकानेर

बृजकिशोर शर्मा— भरतपुर

महावीर सोगानी— अलवर

मंजू शर्मा— झुंझुनूं

मीनाक्षी चन्द्रावत— चित्तौड़गढ़

राजेन्द्र सिंह सोलंकी— सिरोही

अवधेश दिवाकर— करौली

मदनगोपाल मेघवाल— धौलपुर

उमाशंकर शर्मा— बूंदी

संगीता बेनीवाल— पाली

सुशील पारीक— बांसवाड़ा

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440

Via Rajasthan News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव : डॉ वर्मा - JALORE NEWS

Shravan Kumar- जून 08, 2025 0
योग से जीवनशैली की बीमारियों पर नियंत्रण संभव : डॉ वर्मा - JALORE NEWS
Preparations-for-Yoga-Day-have-begun-practice-is-going-on-daily-in-Sonagara-Balodyaan योग दिवस की तैयारी शुरू, सोनगरा बालोद्यान में रोज हो रहा अभ्यास - Prepara…

Most Popular

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जून 03, 2025
साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

जून 04, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जून 03, 2025
साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

जून 04, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS182
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...