जालोर जिले की 32 टीमें क्रिकेट प्रतियोगिता में लेगी भाग - JALORE NEWS
Bahujan-Premier-League-to-be-organized-in-Bhinmal-from-January-9 |
बहुजन प्रीमियर लीग का आयोजन 9 जनवरी से भीनमाल में - Bahujan Premier League to be organized in Bhinmal from January 9
पत्रकार टीकमाराम भाटी
भीनमाल / जालोर ( 6 जनवरी 2023 ) बहुजन स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन जालोर के तत्वावधान में 9 जनवरी से 15 जनवरी तक शिवराज स्टेडियम भीनमाल में बहुजन प्रीमियर लीग सीजन 3 का आयोजन किया जाएगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में जालोर जिले की 32 टीमें भाग लेगी।
प्रवक्ता सुरेश कुमार परमार ने बताया की शुभारंभ समारोह में रामलाल मेघवाल पूर्व विधायक जालोर मुख्य अतिथि के नाते उपस्थित रहेंगे। वही डॉ. रमेश देवासी चिकित्सा अधिकारी राजकीय चिकित्सालय, भीनमाल मुख्य वक्ता होंगे। समारोह की अध्यक्षता जवाहराराम चौधरी उपखण्ड अधिकारी, भीनमाल करेंगे।
विशिष्ठ अतिथि के नाते रमिला मेघवाल पूर्व प्रधान, पंचायत समिति रानीवाड़ा, शंकरलाल मसूरिया पुलिस उप-अधीक्षक, रानीवाड़ा, गोमाराम रमेशा सामाजिक कार्यकर्ता, नई दिल्ली, देशलाराम मेघवाल सहायक रजिस्ट्रार जालोर, इंजी. नेनाराम चौहान से.नि. सहा. अभियन्ता पीडब्ल्यूडी भीनमाल, डॉ. बाबूलाल चौधरी वरिष्ठ चिकित्सक भीनमाल हॉस्पीटल एवं रिचर्स सेन्टर, भीनमाल, श्रवणकुमार सोलंकी पटवारी, भू.अ. भरूड़ी, सलीम खान, सरपंच ग्राम पंचायत खोखा, ओटाराम काबावत ठेकेदार भीनमाल, बगाराम परमार पाषर्द नगरपालिका भीनमाल, एडवोकेट दिनेश कुमार हिंगड़ा, एडवोकेट श्रवण कुमार ढाका, पारस डी. पारंगी भगवती डायमण्ड भीनमाल, वागाराम बोस सामाजिक कार्यकर्त्ता, जुंजाणी, एडवोकेट तलकाराम रांगी पार्षद, नगरपालिका भीनमाल, जयंतिलाल घांची पार्षद, नगरपालिका भीनमाल, चुन्नीलाल गहलोत पार्षद, नगरपालिका भीनमाल, दिनेश बंजारा सामाजिक कार्यकर्त्ता भीनमाल, ओकेश बोस अध्यक्ष हेल्पिंग नेचर फाउण्डेशन जालोर उपस्थित रहेंगे।
वही समापन समारोह में मुख्य अतिथि के नाते राजेश राणा जिला प्रमुख जालोर उपस्थित रहेंगे। वही इजी.बीएल सुखाडिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। समरोह की अध्यक्षता भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी करेंगे।
विशिष्ठ अतिथि के नाते चुन्नीलाल परिहार जिला शिक्षा अधिकारी मा.शि.वि. जालोर, किरण भारतीय प्रधान पंचायत समिति, भीनमाल, प्रखाराम पावटी, प्रधान प्रतिनिधि पंचायत समिति, जसवंतपुरा, जबराराम राणा प्रधान प्रतिनिधि, पंचायत समिति, बागोड़ा, अमृतलाल दहिया सीआई जालोर, उदाराम लुकड़ रेलवे बुकिंग अधीक्षक भीनमाल, बृजेश बाजक जिला लोकपाल, मनरेगा जालोर, रमेश कुमार सुथार आरटीआई एक्टिविस्ट भीनमाल, रणजीत कुमार नट प्रधानाध्यापक, हिराराम रातड़ा अध्यक्ष ग्राम सेवा सहकारिता समिति, जूनीबाली, सवाराम वाणिका से.नि. प्रधानाचार्य, दासपां, फौजाराम सिद्धावत प्रधानाचार्य एवं पीईईओ नरता, कालाराम दादालियान प्रधानाचार्य एवं पीईईओ पावली, मदनलाल घारू प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय अ. अनु. जाति मोर्चा, राज., फौजाराम भील प्रदेश उपाध्यक्ष, रा. आदिवासी एकता परिषद्, राज., जयनारायण परिहार से.नि. वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, जालोर, भंवरलाल लखावत जिला प्रवक्ता राज. शि.संघ युवा जालोर, दिनेश कुमार काबाबत सामाजिक कार्यकर्त्ता बोरटा, लक्ष्मी देवी राणा सरपंच ग्राम पंचायत, सरथला उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष टिकमाराम भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोपाराम चौहान, उपाध्यक्ष डायालाल काबावत, सचिव ओखाराम बोस, कोषाध्यक्ष मदनलाल राणा, प्रभारी बादल कुमार सहित कई सदस्य जुटे हुए है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें