पश्चिम रेलवे द्वारा मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस का 23 जनवरी, 2023 से बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव - JALORE NEWS
![]() |
Change-in-train-timings-at-some-stations |
ट्रेन परिचालन के दिनों में बदलाव। यह ट्रेन अब 30 मई, 2023 से बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी - Change in train operating days. This train will now run on all days except Wednesdays from May 30, 2023
मुंबई ( 19 जनवरी, 2023 ) पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस को 23 जनवरी, 2023 से बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया जा रहा है। बोरीवली स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव के कारण कुछ स्टेशनों पर इस ट्रेन के समय में बदलाव किया जा रहा है। इसके अलावा, 30 मई, 2023 से इस ट्रेन के परिचालन के दिनों को 'रविवार को छोड़कर सभी दिनों' के स्थान पर 'बुधवार को छोड़कर सभी दिन' कर दिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन के समय का विवरण इस प्रकार है ।
यहां भी न्यूज़ पढ़े - https://www.jalorenews.com/2023/01/Ajmer-Urs-2-more-special-trains-announced-these-15-cities-will-get-benefits.html
23 जनवरी, 2023 से ट्रेन संख्या 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस बोरीवली स्टेशन पर 06.23 बजे पहुँचेगी और 06.25 बजे प्रस्थान करेगी। तदनुसार, यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 06.10 बजे के बजाय 06.00 बजे प्रस्थान करेगी। वापी स्टेशन पर इस ट्रेन का आगमन/प्रस्थान 08.00/08.02 बजे के बजाय 07.56/07.58 बजे होगा। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसी प्रकार, वापसी दिशा में 23 जनवरी, 2023 से ट्रेन संख्या 20902 गांधीनगर केपीटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस बोरीवली स्टेशन पर 19.32 बजे पहुँचेगी और 19.34 बजे प्रस्थान करेगी। तदनुसार, यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर 20.15 बजे के बजाय 20.25 बजे पहुंचेगी। अन्य स्टेशनों पर आगमन/प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यहां भी न्यूज़ पढ़े -:https://www.jalorenews.com/2023/01/pashchim-relave-baandra-tarminas-aur-ahamadaabaad-ke-beech-suparaphaast-speshal-tren-chalaega.html
साथ ही, ट्रेन संख्या 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के दिनों को 30 मई, 2023 से 'रविवार को छोड़कर सभी दिनों' से बदलकर 'बुधवार को छोड़कर सभी दिनों' कर दिया जाएगा। दिनांक 30/05/2023 से यात्राओं के लिए बुकिंग अग्रिम आरक्षण अवधि (एआरपी) के अनुसार खुली रहेगी।
ट्रेनों के ठहराव और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
जयपुर मेट्रो के टाइम में हुआ बदलाव, यहां देखें नया टाइम टेबल* 19-01-2023 👇👇👇
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें