कांग्रेस कमेटी ने राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई - JALORE NEWS
![]() |
Congress-Committee-celebrated-the-death-anniversary-of-Father-of-the-Nation-Mahatma-Gandhi |
कांग्रेस कमेटी ने राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई - JALORE NEWS
जालोर ( 30 जनवरी 2023 ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,जालोर की और से आज 30 जनवरी,2023 सुबह 11.00 बजे राष्टपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण समारोह का आयोजन राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिवस पर राहुल गांधी द्वारा जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। इसी संदर्भ में आज देश एवम राजस्थान प्रदेश भर में जिला एवम ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वजारोहण समारोह रखा गया।समस्त कांग्रेसजनों ने सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया एवम राष्ट्रीय गान व राष्ट्रीय गीत गाया।
तत्पश्चात समस्त कांग्रेसजनों ने राष्टपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। साथ ही बापू के बताए गये मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सायला सवाई सिंह चंपावत एवम ब्लॉक अध्यक्ष जालोर भोमाराम मेघवाल का कार्यक्रताओं द्वारा माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल,हाथ से हाथ जोड़ो अभियान ब्लॉक समन्वयक शैतान सिंह धनानी,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल,जिला महासचिव शहजाद अली,सुरेन्द्र दवे,जिला सचिव सरोज चौधरी, नगराध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो,लीला राजपुरोहित,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार, पूर्व सभापति इंदु परिहार, पार्षद राजेन्द्र सोलंकी,मिश्रीमल गहलोत,पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला,मनोनीत पार्षद भरत सुथार,नारायण सोलंकी,सुरेश मेघवाल,अनिल पंडत,कार्तिक दवे,देवाराम सांखला,कैलाश शर्मा,लक्ष्मीकांत दवे,हेमराज सुथार,बंशीलाल माली,उम्मेद सिंह चारण, दीपक थांवला, कपूराराम परिहार, महेंद्र सोनगरा,गीता ,पुखराज माली,वाहिद खान मेहर,हीरालाल राजपुरोहित, मांगीलाल गर्ग,नरेंद्र मेघवाल, जोगाराम मीणा, महावीर सिंह सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें