महिला और दिव्यांगो के कोचों में बैठना पर लगाया जुर्माना - JALORE NEWS
![]() |
Fine-imposed-for-sitting-in-coaches-of-women-and-Divyang |
महिला और दिव्यांगो के कोचों में बैठना पर लगाया जुर्माना - JALORE NEWS
पाली ( 9 जनवरी 2023 ) Coaches reserved for ladies and Divyang महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में यात्रा करना पुरुष यात्रियों के लिए भारी पड़ सकता है। उनकी यात्रा रास्ते में भंग करके कानूनी कार्रवाई पर रेलवे जोर दे रहा है। इसके लिए रेलवे ने अभियान शुरू किया है।
इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित कोचों में सफर करने पर भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। रेलवे की ओर से शुरू किए अभियान के तहत पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, आबूरोड रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर आरपीएफ महिला और दिव्यांग कोचों की निगरानी कर रही है। देशभर में महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने, प्रवेश करने के आरोप में हाल ही में 5100 से अधिक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
इनसे 6.71 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। वहीं 6300 से अधिक व्यक्तियों को दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने पर गिरफ्तार किया गया। इनसे 8.68 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया है।
इसलिए शुरू किया अभियान
यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने और उनके बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए आरपीएफ ने अभियान शुरू किया है। लंबी दूरी की ट्रेनों के सामान्य डिब्बों में सीट पर कब्जा करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए निगरानी की जा रही है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें