देश के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान विधायक गर्ग - JALORE NEWS
![]() |
Important-contribution-of-youth-in-the-construction-of-the-country-MLA-Garg |
देश के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान विधायक गर्ग - JALORE NEWS
जालौर / जीवाणा ( 19 जनवरी 2023 ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा सर्वे नव मतदाता पंजीकरण अभियान एवं डाटा प्रबंध एवं उद्योग कार्यशाला का आयोजन जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य अतिथि एवं भाजपा जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी के नेतृत्व में जीवाणा मंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आने वाले चुनावों में प्रथम बार मतदान करने वाला युवाओं को अधिक से अधिक मतदान सूची में नाम जुड़वाने को प्रेरित करना लोग उनको भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना आवश्यक है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित की सैकड़ों योजना चल रही है जिसका आम जनता को लाभ मिलता है वहीं भाजपा जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि नव मतदाता पंजीकृत हेतु हमें प्रत्येक बूथ पर हर घर से संपर्क कर 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को मतदान सूची में जुड़वाने को प्रेरित करना है और वर्तमान में राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
घर पर ले को रोकने में सरकार को विफल रही किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया जा रहा है इस विषय को लेकर नव मतदाताओं से संपर्क करना और उनको राष्ट्र निर्माण कार्यो से अवगत कराया जाना आवश्यक है पूर्व प्रधान राम प्रकाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में गुंडाराज लूट डकैती के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है राजस्थान में कांग्रेस सरकार दिनों दिन भ्रष्टाचार में डूब रही है एवं आम जनता के रुपयों का दुरुपयोग कर रही है आम किसान पानी बिजली और सड़क के लिए परेशान है वही भाजपा जीवाणा मंडल महामंत्री व नव मतदाता जिला सह संयोजक राजेंद्र सिंह तालियाना ने संबोधित करते हुए कहा इस योजना के तहत कॉलेज स्कूलो में एवं सार्वजनिक जगह पर शिविर के माध्यम से मतदान सूची में नाम से जुड़ने हेतु लोगों को प्रेरित किया जाएगा एवं अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जाएगा ।
उस दौरान भाजपा जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित सायला प्रधान ढोमी देवी भाजपा जीवाणा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी पूर्व प्रधान राम प्रकाश चौधरी पूर्व सायला मंडल अध्यक्ष केवदाराम चौधरी भाजयुमो जिला मंत्री सुरेश दास वैष्णव भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी भाजयुमो सोशल मीडिया जिला कार्यकारिणी सदस्य चैन सिंह राजगुरु बावतरा भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष छगन लाल जांगिड़ जीवाणा सरपंच उत्तम सिंह भाजयुमो मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह राठौड़ चतराराम दूदवा कार्यालय प्रभारी रमेश पटेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें