हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान कांग्रेस कमेटी जालोर द्वारा 26 जनवरी को रामसीन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा - JALORE NEWS
![]() |
Join-hands-campaign-Congress-Committee-Jalore-will-start-the-program-from-Ramsin-on-January-26 |
हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान कांग्रेस कमेटी जालोर द्वारा 26 जनवरी को रामसीन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा - JALORE NEWS
जालोर ( 26 जनवरी 2023 ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलने वाले " हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी जालोर द्वारा 26 जनवरी 2023,गुरुवार जालोर के रामसीन स्थित श्री आपेश्वर महादेव मंदिर के सामने सुबह 11 बजे जनसभा एवम पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।
जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम में सुखराम विश्नोई राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, पुखराज पाराशर अध्यक्ष जन अभाव अभियोग निराकरण समिति,कार्यक्रम जिला समन्वयक सुमेरसिंह राजपुरोहित, जिला प्रभारी भूराराम सीरवी,जिलाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़,पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी,पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल,पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन,जनप्रतिनिधिगण, प्रधान,पालिकाध्यक्ष जिला परिषद एवम पंचायत समिति सदस्यगणब्लॉक एवम बूथ समन्वयक, ब्लॉक एवम नगराध्यक्ष,पार्षदगण अग्रिम संगठनों एवम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पदाधिकारी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें