जालोर महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए आमजन की भागीदारी आवश्यक-एसडीएम - JALORE NEWS
![]() |
Public-participation-is-necessary-to-improve-Jalore-festival |
जालोर महोत्सव को बेहतर बनाने के लिए आमजन की भागीदारी आवश्यक-एसडीएम - JALORE NEWS
जालौर ( 11 जनवरी 2023 ) पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन व जालोर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य समन्वयक उपखण्ड अधिकारी जालोर दौलतराम चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जालोर उपखण्ड अधिकारी दौलतराम चौधरी ने कहा कि जालोर महोत्सव को बेहतर बनने के लिए आमजन की भागीदारी आवश्यक है, इसके लिए महोत्सव समिति आमजन को इस महोत्सव से अधिकाधिक जोड़े जिससे इस महोत्सव की उपयोगिता सार्थक सिद्ध हो सकें साथ ही महोत्सव में अधिकारियों व कर्मचारियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित की जावें। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिवर्ष 15 से 17 फरवरी तक आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने के लिए महोत्सव का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही कायर्क्रमों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जावें।
जालोर उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि जालोर महोत्सव के माध्यम से लोगों को संस्कृति व परम्परा से भी रूबरू करवाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जावें तथा महोत्सव से पूर्व जिला मुख्यालय की सीमाओं व अन्य शहरों में भी जालोर महोत्सव के होर्डिंग्स व बैनर लगाकर वहाँ के नागरिकों को भी जालोर महोत्सव के लिए आमंत्रित किया जाये।
जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर ने बताया कि इस बार जालोर महोत्सव को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, इसके लिए समिति के सदस्यों से सुझाव मांगे गए हैं जिससे जालोर महोत्सव को नई ऊचाईयाँ प्रदान की जा सके।
जालोर महोत्सव के जालोर समन्वयक लक्ष्मण साँखला ने महोत्सव की रूपरेखा से अवगत करवाते हुए बताया कि जालोर महोत्सव को इस बार नये रूप देने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया जा रहा है।
बैठक में गृहणियों को महोत्सव से जोड़ने के लिए कुकिंग प्रतियोगिता, दादा-पोता प्रतियोगिता, हर घर में जालोर महोत्सव का झण्डा लगाने से संबंधित सुझाव प्राप्त हुए।
इस दौरान जालोर महोत्सव समिति के हितेश प्रजापत, प्रवीणसिंह राजपुरोहित, तरूण सिद्वावत, दीपक सुथार, हिनल व्यास, नितेश भटनागर, हेमेन्द्रसिंह, हंसराज भादरू, मुकेश दहिया, नितेश रामावत, हैप्पी मेवाडा, हीराराम देवासी, महेश भट्ट, रतन सुथार, दिलीप भट्ट, दिनेश बारोट, कार्तिक दवे, गजेन्द्र, तरूण गहलोत, दीपक थांवला, जालमसिंह, कमलेश सोनी, भोमाराम मेघवाल, सपना बजाज, कविता शर्मा, दयावती चारण, शोभा सुंदेशा, सरोज चौधरी, सुषमा चतुर्वेदी, शैलजा माथुर, मयंक देवडा, नूर मोहम्मद, रवि सोनी, सौम्या त्रिवेदी, सोनल सहित जालोर महोत्सव समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें