राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी रविवार को 77 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की - JALORE NEWS
![]() |
Rajasthan-Congress-appointments-released-77-block-presidents-announced-on-Sunday |
राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी रविवार को 77 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की - JALORE NEWS
जयपुर ( 29 जनवरी 2023 ) राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। रविवार को 77 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। अब तक 312 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इन नामों की घोषणा की। कांग्रेस में 400 ब्लॉक हैं और अब बचे हुए 88 ब्लॉकों में भी जल्द ही अध्यक्षों की घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। इसके लिए नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है और दिल्ली से जल्द ही हरी झंड़ी मिल जाएगी।
सभी घरों पर 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान का स्टीकर लगाएंगे कांग्रेसी
राजस्थान में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में अब सभी घरों पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का स्टीकर लगाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नेताओं को ये निर्देश दिए है। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान जब अवकाश रहेगा, उस दिन विधायक और मंत्री अपने अपने क्षेत्रों में पदयात्राएं निकालेंगे और अन्य दिनों में पदाधिकारी और अन्य नेता अभियान में काम करते रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारम्भ हुआ है जिसके तहत् दो माह तक प्रदेश के सभी कांग्रेसजन गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, बूथ एवं हर घर जाकर जनसम्पर्क करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत् सभी कांग्रेसजन ब्लॉक स्तर पर पदयात्राएं निकालकर राहुल गांधी का संदेश, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं के पर्चे वितरित करेंगे।
ढाई साल नहीं हुई थी नियुक्त
राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 77 ब्लॉक अध्यक्षों के साथ ही 176 मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है। जिसमें सभी खेमों को साधने की कोशिश की गई है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही जिला अध्यक्षों के नाम पर भी पर लगभग सहमति बन चुकी है। ऐसे में आलाकमान से मंजूरी मिलते ही जल्द ही जिला अध्यक्षों की लिस्ट भी - जारी की जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज अजमेर में 4, अलवर में 12, बांरा में 2, बाड़मेर में 2, भरतपुर में 6, भीलवाड़ा में 2, बीकानेर में 2, बूंदी में 2, चित्तौड़गढ़ में 4 ब्लॉक, चूरू में 4, धौलपुर में 4, गंगानगर में 4, हनुमानगढ़ में 4, जयपुर में 5, जालोर में 8, झुंझुनू में में 2, करौली में 4, सीकर में 6 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
88 पद अब भी खाली
राजस्थान कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर में 400 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होनी थी। इनमें से अब तक 312 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। वहीं 88 पद अब भी खाली चल रहे हैं। जिनके लिस्ट फरवरी के पहले सप्ताह तक आने की संभावना है।
सुखजिंदर सिंह रंधावा के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बनने के बाद अब तक ब्लॉक अध्यक्षों की 4 लिस्ट जारी की जा चुकी है। इनमें 100 ब्लॉक अध्यक्षों की पहली लिस्ट 4 जनवरी को जारी की गई थी। इसके बाद 88 और फिर 47 ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट जारी हुई थी। वहीं आज 77 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें