नव मतदाता पंजीयन अभियान मैं सभी निभाये अपनी सहभागिता-राव श्रवणसिंह बोरली - JALORE NEWS
![]() |
Second-phase-of-new-voter-campaign-started |
नव मतदाता अभियान के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ - Second phase of new voter campaign started
जालौर ( 31 जनवरी2023 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नव मतदाता अभियान के तृतीय चरण में भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा निजी शिक्षण संस्थान मैं जाकर नव मतदाताओं से मिलकर पंजीयन हेतु सूची तैयार की।
नव मतदाता मंडल संयोजक घनश्याम देवासी ने बताया कि नव मतदाता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ निजी शिक्षण संस्थान से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा का आतिथ्य रहा। वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने की। विशिष्ट अतिथि के नाते अभियान जिला संयोजक डिंपल सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया विधानसभा संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा संस्थान डायरेक्टर राजकुमार चौहान उपस्थित थे।
अभियान के तहत सभी नव मतदाताओं को पत्रक दिया गया।
जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि नव मतदाता पंजीयन अभियान मैं सभी निभाये अपनी सहभागिता जिससे युवाओं की शत प्रतिशत भागीदारी संभव हो पाएगी।
जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि नव मतदाता अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है इसमें सभी को लगकर पूरा करवाना होगा।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि इस अभियान के लिए बीएलओ से मिलकर उनसे संवाद बनाकर नव मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वा पाए तभी इस अभियान का उद्देश्य पूरा होगा।
अभियान जिला संयोजक डिंपलसिंह ने कहां की द्वितीय चरण के दौरान सभी शिक्षण संस्थान में जाकर संपर्क करेंगे वह उन्हें इस अभियान की तरफ जागरूक करेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने अभियान के बारे में कहा कि युवा मोर्चा इस अभियान मैं विशेष रुप से युवाओं को जोड़ने मैं कार्यरत है।
विधानसभा संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा अभियान के दौरान विधानसभा मैं आयोजित किए जाने वाले नव मतदाता अभियान के तहत कार्यक्रमो की जानकारी दी।
कार्यक्रम नगर मंडल संयोजक घनश्याम देवासी व संस्थान डायरेक्टर राजकुमार चौहान सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित नगर मंडल उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर रवि सोलंकी नगर मंत्री गीता बारोट किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव ऐसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन जगदीश प्रजापत सहित कहि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें