भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नव मतदाता पंजीयन के तहत बूथों में किया पंजीयन - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Nagar-Mandal-Jalore-did-registration-in-booths-under-new-voter-registration |
भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नव मतदाता पंजीयन के तहत बूथों में किया पंजीयन - JALORE NEWS
जालौर ( 6 फरवरी 2023 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व,जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली व विधायक जोगेश्वर गर्ग के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा बूथ संख्या 224 में नव मतदाता पंजीयन अभियान के तहत घर-घर जाकर नव मतदाताओं का पंजीयन किया। वहीं नव मतदाता पंजीयन अभियान के तहत अपने बूथ में घर-घर जाकर स्टीकर पत्रक देकर उनका पंजीयन कर स्वागत किया गया। पंजीयन के दौरान जयस सोलंकी मुकुल सोलंकी संगीता प्रियंका मोहित भरत सागर लोकेंद्र सिंह मनीष कुंदन खुशबू जय श्री जयदीप सहित कहीं नव मतदाताओं का पंजीयन किया गया।
इस दौरान मंडल संगठन प्रभारी बंशीसिंह चोहान नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी अभियान जिला संयोजक डिम्पलसिंह विधानसभा संयोजक संजय बोराणा जिला मंत्री सुशीला सैन पूर्व जिलामंत्री मंजू मेघवाल पार्षद दिनेश बारोट पूर्व प्रधान राजू साँखला सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें