जोरशोर से भाजपा का नवमतदाता अभियान का दूसरा चरण का शुभारंभ -JALORE NEWS
![]() |
BJP-s-new-voter-campaign-s-second-phase-launched-with vigor |
जोरशोर से भाजपा का नवमतदाता अभियान का दूसरा चरण का शुभारंभ -JALORE NEWS
जालौर ( 01फरवरी 2023 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नव मतदाता अभियान के तृतीय चरण में भाजपा ग्रामीण मंडल जालौर द्वारा रणछोड़ नगर की शिक्षण संस्थान बाहर जाजम लगा कर नव मतदाताओं से मिलकर पंजीयन हेतु सूची तैयार की।
नव मतदाता ग्रामीण मंडल संयोजक जबरा राम माली ने बताया कि नव मतदाता अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ रणछोड़ नगर की शिक्षण संस्थान से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली आतिथ्य रहा। । विशिष्ट अतिथि के नाते अभियान के जालोर विधानसभा संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा जालोर नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलकी,जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी ,मंडल महामंत्री प्रेमा राम देवासी, स्वरूप सिंह उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि नव मतदाता पंजीयन अभियान मैं सभी निभाये अपनी सहभागिता जिससे युवाओं की शत प्रतिशत भागीदारी संभव हो पाएगी।
अभियान के जालोर विधानसभा सयोजक एडवोकेट संजय बोराणा ने कहा कि नव मतदाता अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है इसमें सभी कार्यकर्ता लगकर पूरा करवाना होगा।ताकि जालोर विधानसभा में एक भी युवा,नवमतदाता वोट से वंचित ना रहे,तथा आगामी चुनावों में सत प्रतिशत मतदान राष्ट्रवादी पार्टी को देने का आवाहन किया
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि इस अभियान के लिए बीएलओ से मिलकर उनसे संवाद बनाकर नव मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वा पाए तभी इस अभियान का उद्देश्य पूरा होगा।
कार्यक्रम संयोजक जबरा राम माली देवासी व स्थानिय कार्यकर्ताओ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी,पहाड़सिंह बोरलीजयंती लाल,मांगी लाल,जामता राम,भगवाना राम,काना राम,नारायण सहित कहि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें