पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित -JALORE NEWS
![]() |
Flowers-offered-on-the-death-anniversary-of-Pandit-Deendayal-Upadhyay |
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित -JALORE NEWS
जालौर ( 11 फरवरी 2023 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष राव श्रवण सिंह बोरली के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा जे 44 शक्ति केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम व समर्पण निधि अभियान की शुरुआत की गई।
शक्ति केंद्र संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा ने बताया कि जे 44 शक्ति केंद्र में निजी कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही निधि समर्पण अभियान की शुरुआत की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते जिलामहामंत्री हरीश राणावत बुथ अध्यक्ष व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया उपस्थित थे।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को हुआ व मृत्यु 11 फरवरी 1968 को हुई।वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में कई लेख लिखे, जो विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन है आज ही के दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी हम सब को छोड़कर चले गए थे।पार्टी द्वारा निर्देशित आज से ही हम सब समर्पण निधि कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे है जिसके तहत हम सभी अपना अपना समर्पण राष्ट्रवादी पार्टी को समर्पित करें। भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है जिसमें हम सबकी सहभागिता रहे।
जिला महामंत्री हरीश राणावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहां की हम सब प्रयास करें कि इस पावन कार्य में सबकी भूमिका रहे कोई भी कार्यकर्ता अपना समर्पण करने से रह नहीं जाय। कार्यक्रम का संचालन संयोजक एड़वोकेट संजय बोराणा ने किया।
इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रकांत सुंदेशा ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्रसिंह बगेड़िया पार्षद दिनेश बारोट मानसिंह सिसोदिया उर्मिला दर्जी सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें