श्री वाघेश्वर मठ में बरसी व मूर्ति स्थापना महोत्सव को लेकर तैयारी पूर्ण - JALORE NEWS
![]() |
Preparations-completed-for-anniversary-and-statue-installation-festival-in-Shri-Vagheshwar-Math |
श्री वाघेश्वर मठ में बरसी व मूर्ति स्थापना महोत्सव को लेकर तैयारी पूर्ण - JALORE NEWS
जालोर ( 2 फरवरी 2023 ) जालौर शहर स्थित श्री वाघेश्वर महादेव मंदिर मठ लाल पोल के अंदर में दिनांक 5 फरवरी को ब्रह्मलीन महंत श्री नरसिंह गिरी जी महाराज की बरसी व ब्रह्मलीन महंत बलदेव गिरी महाराज ब्रह्मलीन महंत रमेश गिरी महाराज ब्रह्मलीन महंत रघुनंदन गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही है।कार्यक्रम महंत कमलगिरी महाराज के निर्देशानुसार व महंत प्रेमगिरि महाराज के निर्देशन व संत महात्माओं के सानिध्य में संपन्न होगा।
एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर 4 फरवरी सुबह 10 बजे लगु रुद्र यज्ञ व रात्रि को स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।5 फरवरी सुबह 10 बजे ब्रह्मलीन महंत नरसिंह गिरी महाराज की बरसी व ब्रह्मलीन
महंत बलदेव गिरी महाराज ब्रह्मलीन महंत रमेश गिरी महाराज ब्रह्मलीन महंत रघुनंदन गिरी महाराज की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम होगा।उसके पश्चात भोजन प्रसादी की जाएगी।बरसी व मूर्ति स्थापना महोत्सव को लेकर थानाधिपति शिमला महंत रणधीरगिरी महाराज आश्रम हरियाणा के महंत रामबली गिरी महाराज थानाधिपति गुजरात मांडवी महंत मनीषगिरी महाराज गुजरात जूनागढ़ महंत निहालगिरी महाराज सम्भाजी मराठा एड़वोकेट सुरेश सोलंकी सहित शिष्यगण व भक्तगण उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें