समर्पण अभियान के दूसरे दिन शक्तिकेंद्र पर हुए कार्यक्रम - JALORE NEWS
![]() |
Programs-held-at-Shaktikendra-on-the-second-day-of-dedication-campaign |
समर्पण अभियान के दूसरे दिन शक्तिकेंद्र पर हुए कार्यक्रम - JALORE NEWS
जालौर ( 12 फरवरी 2023 ) भाजपा प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष राव श्रवण सिंह बोरली व विधायक जोगेश्वर गर्ग के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा शक्ति केंद्र जे 47 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि व समर्पण निधि अभियान के तहत आयोजन किया गया।
शक्ति केंद्र संयोजक एडवोकेट अशोक माली ने बताया कि शक्ति केंद्र जे 47 का समर्पण निधि कार्यक्रम श्री वागेश्वर महादेव मंदिर में किया गया। अभियान के तहत सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी श्यामा प्रसाद मुखर्जी व मां भारती के चरणो में पुष्प अर्पित किए गए ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता के नाते महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते नगर महामंत्री दिनेश महावर नवमतदाता अभियान विधानसभा संयोजक एड़वोकेट संजय बोराणा उपस्थित थे।
वक्ता मंजू सोलंकी ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं को बुथ अध्यक्षों के साथ रहकर हर ज्ञान को हर घर तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभानी होगी।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि शक्ति केंद्र में निवासरत बूथ अध्यक्ष गण अपने-अपने बूथों की कार्यकारिणी से मिलकर उनका पार्टी में समर्पण ले उनसे हर घर तक पहुंचने की योजना बनाकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी अभियान आता है उसमें हम सबको लगकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।
नव मतदाता विधानसभा संयोजक एडवोकेट संजय बोराणा ने कहा कि हम सभी नव मतदाता अभियान के तहत अपने-अपने बूथों में हर घर तक पहुंचे व नव मतदाताओं का पंजीयन करावे।
शक्ति केंद्र संयोजक अर्जुन सिंह पवार ने बताया कि वही शक्ति केंद्र जे 48 में भी समर्पण निधि को लेकर बैठक का आयोजन हुआ जिसमें वक्ता के रूप में एडवोकेट डिंपल सिंह उपस्थित थे अध्यक्षता नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने की।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परमवीर सिंह भाटी एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रमेश बारूपाल नगर उपाध्यक्ष व नव मतदाता अभियान मंडल संयोजक घनश्याम देवासी पार्षद मेथी देवी बुथ अध्यक्ष व एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष पिंटू जीनगर बुथ अध्यक्ष व किसान मोर्चा नगर महामंत्री चतराराम गहलोत कुपाराम हीरागर प्रकाश खत्री योगेश खत्री भगीरथ गर्ग जितेंद्र गर्ग सहित कहि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें