खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News सत्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित , राष्ट्र का विकास युवा शक्ति पर निर्भर : श्रवणसिंह राव बोरली - JALORE NEWS
Jalore News

सत्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित , राष्ट्र का विकास युवा शक्ति पर निर्भर : श्रवणसिंह राव बोरली - JALORE NEWS

प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित मंडल कार्य समिति आयोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सांचोर विधानसभा क्षेत्र के सत्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को सत्यप
Shravan Kumar
Shravan Kumar
06 फ़र॰, 2023 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Satya Mandal Working Committee meeting was organized
SatyaMandal-Working-Committee-meeting-was-organized

सत्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित , राष्ट्र का विकास युवा शक्ति पर निर्भर : श्रवणसिंह राव बोरली - JALORE NEWS 

पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल 
भीनमाल ( 5 फरवरी 2023 ) प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित मंडल कार्य समिति आयोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सांचोर विधानसभा क्षेत्र के सत्यपुर मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को सत्यपुर मंडल में दंतियां गांव के कीर्तेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित हुई।

बैठक के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना ने बताया कि प्रदेश एवं जिला संगठन द्वारा निर्देशित अभियानों को पूर्ण करने में सत्यपुर मंडल सदैव प्रयासरत रहा हैं। बूथ समिति अभियान, समर्पण निधि अभियान एवं कार्यकर्ता दायित्व नियोजन के अंतर्गत भी संगठन ने अच्छा कार्य करने का प्रयास किया हैं। 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने नव मतदाता अभियान की जानकारी प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रत्येक राष्ट्र का विकास उस राष्ट्र की युवा शक्ति पर निर्भर करता हैं। भारत एक युवा राष्ट्र हैं, जिसमें युवा वर्ग की संख्या सर्वाधिक हैं। युवाओं में राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र के गौरव के प्रति अपने भाव को जगाना और लोकतंत्र में उसकी भागीदारी बढाने का प्रयास करने की आवश्यकता हैं, क्योंकि जागरूक नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागी बन सके। भाजपा नेता दानाराम चौधरी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार, लूट, अपराध और पेपरलीक में विकास किया हैं । सरकार द्वारा अपराधियों को खुले आम सहायता दी जा रही हैं । हाल ही में हुए पेपरलीक के सभी आरोपी बाहर घूम रहे हैं, जो सरकार के युवाओं के प्रति दायित्व पर प्रश्नचिन्ह हैं।

 जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राजकुमार भारत जोड़ों यात्रा पूरी कर चुके हैं । लेकिन राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को जोड़ नहीं पाए। सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सत्ता की लड़ाई में राजस्थान की जनता दुःख झेल रही हैं। कार्यसमिति बैठक में राजस्थान सरकार के विरुद्ध राजनैतिक प्रस्ताव पास कर, स्थानीय समस्याओं को भी बताया गया। कार्यसमिति बैठक में आगामी बूथ समिति निर्माण, समर्पण निधि अभियान, नव मतदाता पंजीकरण अभियान, डेटा संकलन अभियान के बारे में विस्तृत चर्चा भी की गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, भाजपा नेता दानाराम चौधरी, जिला परिषद सदस्य महेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाणा, मंडल महामंत्री महेंद्रसिंह कारोला, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुष्कांत मेघवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर मोदी, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री दजाराम चौधरी, सुरेंद्र चारण, शक्ति केंद्र संयोजक जयसिंह राजपूत, बूथ अध्यक्ष सांवतदान चारण, जेठूसिंह राजपूत, अजसीराम चौधरी, मगाराम चौधरी, तेजाराम चौधरी, पताराम कोली, सोनाराम कोली, पूनमनाथ गोस्वामी, टीकमाराम प्रजापत, हकाराम मेघवाल, हमीराराम चौधरी, देवाराम चौधरी, अर्जुनसिंह राजपूत, छागनराम कोली, डामराराम, पहाड़सिंह दहिया, सांवलाराम कोली सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहें।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
 wa.me/918239224440

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

मंदिर के बाहर लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, सीसीटीवी में कैद घटना से तनाव - JALORE NEWS

Shravan Kumar- जून 14, 2025 0
मंदिर के बाहर लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, सीसीटीवी में कैद घटना से तनाव - JALORE NEWS
Slogans-of-Pakistan-Zindabad-raised-outside-the-temple-tension-due-to-the-incident-captured-in-CCTV मंदिर के बाहर लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, सीसीटीवी मे…

Most Popular

सरकारी स्कूल के टीचर ने देर रात छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, वायरल हो गई चैट - RANIWARA NEWS

सरकारी स्कूल के टीचर ने देर रात छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, वायरल हो गई चैट - RANIWARA NEWS

जून 12, 2025
सुन्देशा समाज में गुटबाजी और झूठे मुकदमों से तनाव! 200 परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग - JALORE NEWS

सुन्देशा समाज में गुटबाजी और झूठे मुकदमों से तनाव! 200 परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग - JALORE NEWS

जून 12, 2025
पहचान पोर्टल से जारी प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध - JALORE NEWS

पहचान पोर्टल से जारी प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध - JALORE NEWS

जून 12, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

सरकारी स्कूल के टीचर ने देर रात छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, वायरल हो गई चैट - RANIWARA NEWS

सरकारी स्कूल के टीचर ने देर रात छात्रा को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, वायरल हो गई चैट - RANIWARA NEWS

जून 12, 2025
सुन्देशा समाज में गुटबाजी और झूठे मुकदमों से तनाव! 200 परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग - JALORE NEWS

सुन्देशा समाज में गुटबाजी और झूठे मुकदमों से तनाव! 200 परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग - JALORE NEWS

जून 12, 2025
पहचान पोर्टल से जारी प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध - JALORE NEWS

पहचान पोर्टल से जारी प्रमाण पत्र अब व्हाट्सएप पर भी उपलब्ध - JALORE NEWS

जून 12, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS182
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...