जालोर महोत्सव को लेकर खेल मैदान तैयार करने में जुटे शारीरिक शिक्षक - JALORE NEWS
![]() |
Physical-teachers-engaged-in-preparing-playground-for-Jalore-festival |
जालोर महोत्सव को लेकर खेल मैदान तैयार करने में जुटे शारीरिक शिक्षक - JALORE NEWS
जालौर ( 13 फरवरी 2023 ) जालोर महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले खेलो के लिए खेल मैदान तैयार करने में शारीरिक शिक्षक जुटे हुए हैं।
खेल समन्वय के अर्जुन सिंह काबावत ने बताया कि सोमवार को चंदन सिंह, रूप सिंह राठौड़ नारणावास, प्रहलाद सिंह मीठड़ी, जबर खा, दौला राम भाटी, सवाराम व मदन लाल आदि ने खो-खो खेल का मैदान तैयार किया। इसी प्रकार कब्बडी, वॉलीबॉल, सतौलिया, रस्सा कस्सी आदि खेलो के आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षक विभिन्न खेल मैदानों को तैयार करने में जुटे हुए है।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह भाटी, गणपत सिंह मण्डलावत, रतन सिंह मण्डलावत, जयनारायण परिहार, पूरण सिंह डुडसी, नरेंद्र सोनी, नरेंद्र सिंह महेश, बाबू लाल, महावीर सिंह, मुला राम, पूराराम, दौला राम, असलम खान, ताहिर सम्मा, सिरिता सीमार, सुनीता बुरड़क, हीरा लाल सोलंकी आदि मौजूद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें