JALORE NEWS हमें अपनी लक्ष्मी का सद् व्यय करना चाहिए-आचार्य
![]() |
We-should-spend-our-Lakshmi-wisely-Acharya |
JALORE NEWS हमें अपनी लक्ष्मी का सद् व्यय करना चाहिए-आचार्य
जालौर ( 4 सितम्बर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में चल रहे आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत सोमवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री हार्दिक रत्न सुरिश्वर जी महाराज ने कहा कि हमें अपने धन का सदैव सद् व्यय करना चाहिए
आध्यात्मिक चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के अनुसार आचार्य श्री ने कहा कि धन की तीन गतियां होती हैं। पहली दान, दूसरी भोग और तीसरी नाश। समय, काल और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए हमें जरूरतमंद और सुपात्र को दान कर देना चाहिए। दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। भोग तो हम सभी करते ही हैं। यदि धन का न दान किया जाए और ना ही भोग किया जाए। तो उस धन का नाश होना तो निश्चित है। दान करना भी पुण्य का खेल होता है। जिस व्यक्ति के भाग्य में लिखा नहीं होता वह व्यक्ति चाह कर भी दान नहीं कर सकता। इसलिए कोई पुण्यशाली ही होता है। जो दान कर सकता है।
आचार्य श्री ने एक कहानी के माध्यम से समझाया कि यह दुनिया बड़ी अजीबोगरीब होती है। हम कोई भी काम करें। हमारे कार्य में गलती निकाल ही लेगी। इसलिए दुनिया कुछ भी कहे हम अपना काम अपने ढंग से करते रहे। कभी भी शुभ और परोपकार कार्य को करते समय दुनिया क्या रहेगी इस बात की चिंता नहीं करें। अच्छे कार्य का फल अच्छा ही होता है। इस बात पर दृढ़ विश्वास रखें।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि राज श्री ज्ञान कलश विजय जी ने कहा कि हम वही प्राप्त करते हैं जो हम दूसरों के बारे में सोचते हैं या विचारते हैं। इसलिए हम अपने मन में दूसरों की प्रति शुभ और पवित्र भाव रखें ताकि हमें सारी दुनिया अच्छी और कल्याणकारी लगे। चातुर्मास के दौरान प्रवचन में पधारे हुए सभी महानुभावों का भंडारी परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें