JALORE NEWS सुकृत कार्यों में नारी का योगदान सराहनीय -मुनि आनंद मंगल
![]() |
Contribution-of-women-in-good-works-is-commendable-Muni-Anand-Mangal |
JALORE NEWS सुकृत कार्यों में नारी का योगदान सराहनीय -मुनि आनंद मंगल
जालौर ( 14 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत शनिवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय ने कहा कि नारी का अनेक सुकृत कार्यों में अग्रणी योगदान रहा है। नारी की धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि होती है।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय जी ने कहा कि हमें सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। क्योंकि कर्म हर भव में हमारे साथ-साथ चलते हैं। मानव जाति के कल्याण में लिए स्त्री जाति का महत्व खूब रहा है। जब कोई स्त्री सद् कार्य के लिए ठान लेती है तो वह उसे पूरा करके ही दम लेती है। नारी की जिद बड़ी प्रभावशाली मानी जाती है। हर शुभ कार्य को करने की पहल नारी ही करती है। नारी सदैव धार्मिक कार्यों में विशेष रुचि रखती है। इतिहास में अनेक सुकृत कार्यों के पीछे स्त्री जाति का योगदान बड़ा सराहनीय माना जाता है। इसलिए हमें स्त्री का सम्मान और आदर करना चाहिए।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज शुभ मंगल विजय जी ने कहा कि कर्म जो हम करते हैं वह हमें अवश्य ही भुगतने होते हैं। पाप करने वाले को उसके कर्म मुक्ति में पडते हैं। इसलिए हमें पापों से बचना चाहिए। सदैव कल्याण और शुभ भावों से सब की भलाई करनी चाहिए।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें