JALORE NEWS भारत की आर्य भूमि पावन एवं पुण्य की धरती -मुनि आनंद मंगल
![]() |
The-Arya-land-of-India-the-land-of-sacredness-and-virtue-Muni-Anand-Mangal |
JALORE NEWS भारत की आर्य भूमि पावन एवं पुण्य की धरती -मुनि आनंद मंगल
जालौर ( 13 अक्टूबर 2023 ) JALORE NEWS श्री नंदीश्वर द्वीप जैन तीर्थ में भंडारी परिवार की ओर से आयोजित आध्यात्मिक चातुर्मास के तहत शुक्रवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री आनंद मंगल विजय ने कहां की आर्य भूमि भारत पर जन्म लेना हमारे पूर्व जन्म की पुण्याई का प्रतिफल होता है। यह ऐसी भूमि है जहां धर्म और अध्यात्म अपने परचम पर रहा।
चातुर्मास के मीडिया संयोजक हीराचंद भंडारी के मुताबिक मुनिराज ने कहा कि हमारा जन्म पुण्य धरती भारत पर हुआ ।यह हम सबके लिए बड़े ही गौरव का विषय है ।जब हम अच्छा कर्म करते हैं ।पुण्य का बंध होता है। तो हमें ऐसी पावन भूमि मिलती है। भारत की धरती पर अनेक अनेक अवतार हुए। भारत की इस पुण्य भूमि पर वर्ष में छ:-छ: ऋतुएं पाई जाती है ।तप और साधना इस पुण्य भूमि पर फलीभूत होती हैं ।अनेक- अनेक संतों ने अपने तपोबल एवं साधना से इस धरती को पवित्र और पावन बनाया। ऐसा पुण्य योग विदेश में नहीं पाया जाता। विदेश में धन वैभव तो मिल सकता है मगर धर्म का अपेक्षा से अभाव पाया जाता है ।भारत भूमि पर धर्म और आध्यात्मिकता का परचम है।
धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिराज श्री शुभ मंगल विजय जी महाराज ने सभी को धर्म और अध्यात्म में अपने को जोड़ने की प्रेरणा दी। धर्म हमेशा सद् गति की ओर उन्मुख करता है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें