भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला - JALORE NEWS
BJP-workers-protest-against-Congress-MP-Dheeraj-Sahu-and-burn-his-effigy |
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला - JALORE NEWS
जालोर ( 9 दिसम्बर 2023 ) JALORE NEWSभाजपा द्वारा भ्रष्टाचारी कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
नगर महामंत्री रतन सुथार ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू का पुतला फुका गया।
जिलामहामंत्री हरीश राणावत ने कहा कि धीरज साहू के ठिकानों पर"200 करोड़ से ऊपर की धन राशि अलमारियों में मिली है। इनके झूठे आरोप जनता को पता हैं, जो पैसे इनके पास जमा हैं सभी एजेंसियां निकालेगी दोषियों को सजा मिलेगी, पूरे देश में जहां-जहां कांग्रेस की सरकार रही है वहां-वहां इन्होंने लूट मचाई है।"
नगर अध्यक्ष एड़वोकेट सुरेश सोलंकी ने कहा कि "झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई जिसमें 200 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि बरामद की गई है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उद्देश्य है, भ्रष्टाचार करना। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान से 200 करोड़ की काली कमाई निकली है। यह गांधी परिवार करप्शन सेंटर है।"
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में केवल और केवल भ्रष्टाचार बड़ा है।आम जनता की लुटा है।
इस दौरान मंडल संयोजक संजय बोराणा,जिला कार्यालय मंत्री डिंपल सिंह,नगर महामंत्री अरविंद गर्ग,नगर उपाध्यक्ष अशोक गर्ग,भाजयुमो नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट,ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष जोगेश सैन,किसान मोर्चा के चतराराम गहलोत,पार्षद दिनेश बारोट,रमेश बारूपाल,प्रेमाराम देवासी,जितेंद्र सरगरा,धनपत मुथा,योगेश खत्री,रमेश माली,सुरेश सुंदेशा,मोहन माली,धीराराम चौधरी सहित कहि जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें