संसद में सांसदों को निलंबित करने पर जालोर में कांग्रेस का प्रदर्शन किया - JALORE NEWS
![]() |
Congress-demonstrated-in-Jalore-over-suspension-of-MPs-in-Parliament |
संसद में सांसदों को निलंबित करने पर जालोर में कांग्रेस का प्रदर्शन किया - JALORE NEWS
जालोर ( 22 दिसंबर 2023 ) JALORE NEWS राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कॉग्रेस कमेटी द्वारा आज दोपहर 12.00 बजे केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र पर किये जा रहे प्रहार एवम सांसदो के निलंबन के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृव में कलेक्ट्रेट जालोर के बाहर समस्त कांग्रेसजनों द्वारा "विरोध- प्रदर्शन" किया गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन कलेक्ट्रेड जालोर के बाहर एकत्रित हुए तथा केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेसजन ने " केंद्र सरकार हाय हाय, भाजपा तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी,लोकतंत्र की हत्या बंद करो बंद करो,लोकतांत्रिक व्यवस्था बचाओ बचाओ के नारे लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश के लोकतंत्र पर प्रहार करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 142 सांसदों को निलंबित कर दिया है, जिसका उदाहरण इतिहास में नही मिलता है। निर्लज्जतापूर्वक किया गया यह कृत्य लोकतांत्रिक सिध्दांतों की हत्या है जिससे देश की संसद लोकतंत्र की कब्रगाह में तब्दील हो गयी है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है तभी से देश की संवैधानिक एजेंसियों के दुरुपयोग के साथ साथ देश का लोकतंत्र एवम लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में आ गयी है। जो कि किसी भी मायने में उचित नही है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबराम मीणा,नगराध्यक्ष मुमताज अली,मंडल अध्यक्ष रमेश सोलंकी, खुशाल सिंह राजपुरोहित,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मेघवाल, युवा नेता सुरेश मेघवाल, दीपाराम मेघवाल, पीर सिंह मालपुरा, भरत मेघवाल, कमल सिंह निम्बलना,मंडल अध्यक्ष हस्तीमल सुथार,पार्षद कालूराम मेघवाल, शीला चौधरी,अनिल पडंत,जुबैदा नागोरी,बलवंत राव,महेंद्र सोनगरा,बंशीलाल माली,जोगाराम सरगरा,उम्मेद सिंह चारण,कार्तिक दवे, पुखराज माली,जोगाराम मीणा,गोविंद मेघवाल,वाहिद मेहर, कपूराराम परिहार,ओमप्रकाश चौधरी,आशु खान,सुरेश थांवला,इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें