खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Bhinmal news 22 दिसम्बर को सूर्य सायन मकर में प्रवेश करेगा : शास्त्री BHINMAL NEWS
Bhinmal news

22 दिसम्बर को सूर्य सायन मकर में प्रवेश करेगा : शास्त्री BHINMAL NEWS

BHINMAL NEWS सामान्यतः हम मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाते है । परंतु वास्तविकता यह है कि सूर्य 21-22 दिसम्बर को ही मकर में प्रवेश कर जाता है।
Shravan Kumar
Shravan Kumar
21 दिस॰, 2023 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Sun will enter Sion Capricorn on 22nd December: Shastri
Sun-will-enter-Sion-Capricorn-on-22nd-December-Shastri

22 दिसम्बर को सूर्य सायन मकर में प्रवेश करेगा : शास्त्री BHINMAL NEWS 

 पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल

भीनमाल ( 21 दिसंबर 2023 ) BHINMAL NEWS सामान्यतः हम मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाते है । परंतु वास्तविकता यह है कि सूर्य 21-22 दिसम्बर को ही मकर में प्रवेश कर जाता है। 

सामवेदी वैभव त्रिवेदी ने बताया कि सायन सूर्य मकर राशि में 22 दिसम्बर को प्रातः 08.58 पर प्रवेश करेगा। ज्योतिष में गणित की दो प्रकार की विधियां प्रचलित है, सायन और निरयन। सायन गणित भारत को छोड़कर पूरे विश्व में अपनायी जाती है। साथ ही यह प्रत्यक्ष गणित है। इस गणित में लाखों वर्षों के बाद भी किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता है। परन्तु भारतीय निरयन पद्धति में सूर्य व पृथ्वी के अंतराल को अयनांश रूप में गिनते है। पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमते हुए प्रतिवर्ष 55 विकला अथवा करीब 72 से 90 वर्षों में एक अंश पीछे रह जाती है। ईस्वी सन् 285 में अयनांश शून्य था, उस समय भारत में भी मकर संक्रांति 21 दिसम्बर को मनाई जाती थी। चूंकि उस समय निरयन व सायन गणित से 21 दिसम्बर को रवि उत्तरायण में प्रवेश करता था। परन्तु दोनों गणित में प्रति वर्ष अंतर बढ़ता जा रहा है, जो वर्तमान में लगभग 24 अंश हो चुका है। लगभग आज से 700 वर्ष बाद 34 हो जाएगा तब हम मकर संक्रांति 24 जनवरी को मनाएंगे। चूंकि करीब 72 वर्षों में तीन पीढ़ियां गुजर जाती है । वर्तमान में पिछले लगभग 72 वर्षों से 14 जनवरी को मकर संक्रांति मना रहे है, अतः हम उसे स्थायी तारीख की संज्ञा देने लगे है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। वास्तव में सूर्य धनु से मकर में नहीं जाता, सूर्य हमें यहाँ से ऐसा करता दिखता है। दिखना सापेक्षता है, यह पृथ्वी से तय होता है और इसी दिन से शिशिर ऋतु प्रारंभ होती है। 

त्रिवेदी ने बताया कि संक्रांति को समझने का प्रयत्न करते है कि क्रान्ति शब्द में लाँघने का भाव है। किसी ने कुछ लाँघा और क्रान्ति हो गयी। फिर जब यही लाँघना सम्यक् ढंग से हुआ, तो सम़् योग क्रान्ति = संक्रान्ति हो गयी। उत्तरायण और दक्षिणायन को समझने के लिए उत्तर-दक्षिण को समझना होगा । सामान्यतः ऐसा सूर्य के उगने-डूबने की दिशाओं से तय है। सामान्य लोग सूरज के उगने-डूबने से पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण तय करते हैं । जबकि दिशाओं से सूरज का उगना-डूबना तय होता है। पूर्व-पश्चिम नहीं बदलते, सूरज का उगना-डूबना बदल जाता है।

सामवेदी ने बताया कि सूर्य प्रतिदिन एकदम पूर्व से न तो उगता है और न पश्चिम में डूबता है। वह ऐसा केवल दो दिनों में ही करता है। वह है, इक्कीस मार्च और इक्कीस सितम्बर।

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इक्कीस मार्च के बाद से सूर्य रोज धीरे-धीरे पूर्व से खिसक कर उत्तर की ओर बढ़ता जाता है, यानी वह दरअसल पूर्व में न उग कर थोड़ा-थोड़ा उत्तर-पूर्व में उगता है। ऐसा करते-करते इक्कीस जून आ जाता है, जिस दिन सूर्य सर्वाधिक पूर्वोत्तर में उगता है। फिर वह वापस सटीक पूर्व की ओर लौटना शुरू करता है। यही दक्षिणायन है। दक्षिणायन यानी जब सूर्योदय दक्षिण की ओर बढ़ने लगे। इक्कीस सितम्बर को सूर्य वापस ठीक पूर्व में उगता है और उसके बाद दक्षिण की ओर उगना शुरू कर देता है। हर दिन उसे उगता देखने पर वह थोड़ा दक्षिण-पूर्व में उगता मालूम देगा। ऐसा करते-करते इक्कीस दिसम्बर आ जाता है। उस दिन सूर्य सबसे अधिक दक्षिण-पूर्व में उगा होता है। फिर अगले दिन से वह वापस पूर्व की ओर लौटने लगता है और इक्कीस मार्च को ठीक पूर्व में उगता है।

तो फिर संक्रान्ति तो इक्कीस दिसम्बर को हो गयी। उत्तरायण तो तभी से आरम्भ हो गया। इक्कीस दिसम्बर से ही सूर्य दक्षिण से लौटने लगा। 

त्रिवेदी ने बताया कि सूर्य पृथ्वी की परिक्रमा नहीं करता, बल्कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है। जिस पथ पर वह सूर्य के चारों ओर घूमती है, वह क्रान्तिवृत्त कहलाता है। लेकिन वह अपने अक्ष पर लगभग साढ़े तेईस डिग्री झुकी हुई भी है। यह झुकाव ही सर्दी-गर्मी और अन्य ऋतुओं का मूल है। पृथ्वी को बीचों-बीच किसी सन्तरे या गेंद की तरह अगर काटा जाए, तो जो वृत्ताकार तल बनता है, उसे बड़ा कर दीजिए। आपको एक बड़ा गोल तल मिलेगा जिसे भूमध्य-वृत्त कहते हैं। चूँकि पृथ्वी अपने अक्ष पर तिरछी है, इसलिए जाहिर है, यह भूमध्य-वृत्त भी तिरछा है। यानी पृथ्वी के क्रान्ति-वृत्त और इस भूमध्य-वृत्त के बीच लगभग साढ़े तेईस अंशों का कोण है। पृथ्वी का यह क्रान्ति-वृत्त ही बारह राशियों में प्राचीन ज्योतिषियों-खगोलज्ञों ने बाँटा। उन्हें बारह नाम दिये। जिन्हे बारह राशि के नाम से सभी जानते है।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Bhinmal news
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारेह में आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर - JALORE NEWS

Shravan Kumar- जून 02, 2025 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारेह में आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर - JALORE NEWS
Ensure-maximum-participation-of-common-people-in-International-Yoga-Day-celebrations-District-Collector अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारेह में आमजन की अधिकाधिक सहभ…

Most Popular

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मई 30, 2025
मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मई 28, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

खानपुर में लगा कृषि शिविर, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती के टिप्स - BHINMAL NEWS

मई 31, 2025
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग रहे सायला क्षेत्र के दौरे पर बाकरा - रेवतड़ा-सायला सड़क कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश - JALORE NEWS

मई 30, 2025
मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मोदरान की बेटी प्रीति राजपुरोहित ने 88.20 फीसदी अंक प्राप्त कर लहराया परचम - JALORE NEWS

मई 28, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...