जिला बैठक में समाधान पर हुई चर्चा - JALORE NEWS
![]() |
Solution-discussed-in-district-meeting |
जिला बैठक में समाधान पर हुई चर्चा - JALORE NEWS |
जालौर ( 07 नवंबर 2024 ) JALORE NEWS राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की ज़िला बैठक 05 नवंबर मंगलवार को जिलाध्यक्ष हीरसिंह राठौड़ की अध्यक्षता,जिला संगठन मंत्री शैतानसिंह राजपुरोहित,संभाग संयुक्त मंत्री रेखा राठौड़, जिला महिला संगठन मंत्री उर्मिला भाटी, संरक्षक नारायणसिंह राठौड़ और अंबिकाप्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान हाल ही में सम्पन्न हुए जिला शैक्षिक सम्मेलन की समीक्षा की गई। सभी शिक्षकगणों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सफलतम आयोजन के लिए संयोजक कृष्णपालसिंह सहित पूरी जालोर ब्लॉक कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। आगामी 17 नवंबर को आयोज्य जिला महिला संगोष्ठी के आयोजन के संबंध में रूपरेखा बनाई जिसमे ब्लॉक महिला मंत्री को अपने अपने ब्लॉक में ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई और एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए ।
महिला पर्यवेक्षक 10 नवंबर को आयोजित होने वाली ब्लॉक बैठक में भाग लेकर महिला संगोष्ठी में अधिकाधिक महिलाओं की सहभागिता पर कार्ययोजना को मूर्त रूप देगी।बैठक में प्रदेश द्वारा नवनियुक्त जिला संगठन मंत्री शैतानसिंह राजपुरोहित और जिला महिला संगठन मंत्री उर्मिला भाटी का माला पहना कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उपस्थित शिक्षकों ने जिला स्तरीय शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श कर समाधान हेतु बैठक के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम कलबी से वार्ता कर उचित समाधान की मांग रखी। संरक्षक और दोनों संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष द्वारा उद्बोधन दिया गया और बैठक के दौरान हुई चर्चा की क्रियान्विति पर जोर दिया गया।
जिला बैठक का संचालन जिला मंत्री कपूरसिंह राजपुरोहित द्वारा किया गया और अंत में सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट किया गया।बैठक के दौरान पदमसिंह ब्लॉक अध्यक्ष जसवंतपुरा, हड़मताराम गर्ग ब्लॉक अध्यक्ष सायला, कृष्णपालसिंह ब्लॉक अध्यक्ष जालोर,पुखराज गहलोत ब्लॉक अध्यक्ष आहोर,अशोक गर्ग मंत्री सायला, जितेंद्रसिंह मंत्री आहोर, गणपतसिंह मंडलावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रमेशकुमार राजपुरोहित, श्रीराम शर्मा,मुकेश सुन्देशा, हरिसिंह,अर्जुनसिंह सिंघल, नरेंद्र बोहरा,रघुवीरसिंह, मनोहरलाल और विमला पुरी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक समाप्ति के बाद जिला शिक्षा अधिकारी भैराराम चौधरी से मुलाकात कर स्थायीकरण पर तीन चरणों में अतिशीघ्र निपटारा किया जाना, ब्लॉक से लिस्ट एकजाई करके संदिग्धों को रोककर बाकी सभी का 15 से 20 दिन में स्थायीकरण, ग्रीष्मकालीन वेतन प्रकरण बीकानेर से मार्गदर्शन के लिए सभी 12 प्रकार की रिट के प्रकरण तैयार कर फॉरवर्डिंग लेटर बीकानेर भेजने सहित सभी प्रकार की रिट और फॉरवर्डिंग लेटर संबंधी कॉपी शिक्षक संघ राष्ट्रीय को उपलब्धता पर सहमति बनी। प्रबोधक डीपीसी के संबंध में पात्रता सूची लगभग तैयार है और बहुत जल्द जारी कर आपत्ति दर्ज करवाई जा सके उसके बाद डीपीसी होगी।
कुक कम हेल्पर के मानदेय के संबंध में भी सकारात्मक चर्चा और समाधान योग्य वार्ता रही।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें