भाजपा द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के उपलक्ष में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया - JALORE NEWS
![]() |
BJP-organized-a-district-workshop-on-the-occasion-of-the-birth-anniversary-of-Rani-Ahilyabai-Holkar |
भाजपा द्वारा रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती के उपलक्ष में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 28 मई 2025 ) JALORE NEWS भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई जी होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती पर जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाते जोधपुर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने की।
विशिष्ट अतिथि के नाते आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित पूर्व राज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मंजू मेघवाल कार्यक्रम जिला संयोजक व जिला महामंत्री हरिश राणावत जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल सिंह उपस्थित थे।
कार्यशाला का शुभारंभ मां भारती के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया गया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी जिलामंत्री भूरसिंह सुशीला सैन डिम्पल सिंह चौहान महेंद्र मुनोत अंबालाल व्यास रवि सोलंकी सुरेश सोलंकी नाथूसिंह तीखी प्रेमाराम देवासी प्रवीण दवे गंगाराम माली भवरसिंह किशोरसिंह रणजीत सिंह अमरसिंह सावलाराम देवासी पर्वतसिंह गणपतसिंह बगैडिया शेखर व्यास महेंद्र सोलंकी नरपत सिंह देबावास केशव व्यास दिनेश महावर रमेश मनोहर राणा दिनेश बारोट गीता बारोट सुरेश सुन्देशा महेश भट्ट योगेश खत्री उर्मिला दर्जी अचल सिंह परिहार सवाईसिंह हीरालाल देवासी मदन जैन शंकर भादरू पिंकी गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधिव दायित्ववान कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक हरीश राणावत ने किया।अंत में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी ने सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य वक्ता जगत नारायण जोशी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक मराठा शासिका थीं, जिन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र की बागडोर संभाली. उनका जन्म 31 मई 1725 को चौंडी गाँव, अहमदनगर, महाराष्ट्र में हुआ था. उन्हें "पुण्यश्लोक" की उपाधि से सम्मानित किया गया था, जिसका अर्थ है "पवित्र मंत्रों की तरह शुद्ध"।
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर एक दूरदर्शी शासिका और समाज सुधारक थीं। उन्होंने धर्म, शिक्षा, और सामाजिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कई मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया, खासकर काशी में। उनके कार्य उन्हें आज भी एक लोकप्रिय महिला शासिका के रूप में याद दिलाते हैं।
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा की उन्होंने मंदिरों का निर्माण कराया और धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया। विशेष रूप से उन्होंने मंदिरों के निर्माण और पुनर्निर्माण के अनेक कार्य किए। इसके अलावा उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की। उन्होंने जल संरक्षण और संवर्धन के लिए कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया।कार्यक्रम में और भी कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें