जालोर में कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, जातिगत जनगणना की उठी मांग - JALORE NEWS
![]() |
Congress-Save-Constitution-campaign-in-Jalore-demand-for-caste-census-raised |
जालोर में कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, जातिगत जनगणना की उठी मांग - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 31 मई 2025 ) JALORE NEWS अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की और से आज 31मई 2025,शनिवार को प्रातः11.00 बजे जिला समन्वयक पदमाराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल की अध्यक्षता में सविधान बचाओ अभियान और जातिगत जनगणना को जल्द संपन्न करवाने की मांग को लेकर सभा कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
सर्वप्रथम समस्तअतिथियों द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का गायन कर कार्यक्रम की शुरुआत की
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला समन्वयक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि पिछले 11 साल से देश में संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है भाजपा राज में देश मे संविधान को कमजोर करने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही हैं। देश की आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी,एवम कांग्रेस के महापुरुष देश के लिए शहीद हुए हैं।संविधान को बचाने का काम कांग्रेस ने किया आज देश मे संवेधानिक एजेंसियों को भाजपा द्वारा निरंतर कमजोर किया जा रहा है।देश में भाजपा के कार्यालय महल की तरह बन रहे हैं लेकिन ईडी, सीबीआई वहां क्यो नहीं जा रही है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाती जनगणना की बात कही तो उन्हें भला बुरा कहा लेकिन मोदी ने घोषणा की किस आधार की। मोदीजी पहलगाम की घटना के बाद जम्मू कश्मीर जाने की बजाय बिहार रैली में गए उनको वोट लेना है और सिर्फ राज ही करना है।
मोदीजी देश की आर्थिक स्थिति क्या है महंगाई की स्थिति क्या है इसकी बात नहीं करते।
पहलगाम के आतंकी कहा गए इस बारे कोई बात नहीं करता
कांग्रेस पार्टी में देर है अंधेर नहीं, कार्यकर्ताओ की पार्टी है नेता तो बीजेपी में होते हैं। उन्होंने समस्त कांग्रेसजनों से एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान में छेड़खानी करने का काम करती हैं।राजस्थान की भाजपा सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया।जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
सीज फायर की घोषणा अमेरिका करता है और मोदीजी इसको दबाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं।हम सभी कांग्रेसजनों कोअपनी बात रखनी होगी गांवो में लोगो तक ताकि भाजपा का जुठ लोगो तक पहुंच सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भीनमाल विधायक डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने कहा की हमारा संविधान मजबूत है आज 70 साल बाद भी हम मजबूती से खड़े हैं कई सरकारें आई सरकारोँ के खिलाफ फैसले भी हुए, अल्पमत की सरकार आई, लेकिन जनता के पेट का पानी तक नहीं हिला लेकिन आज चिंता होने लगी है कि संविधान को कैसे सुरक्षित करना है। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार
संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैंन्यायपालिका के फैसलों पर कमेंट करने लगे हैं चिंता का विषय है।उन्होंने सभी कांग्रेसजनों सेकांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संविधान बचाओअभियान से जुड़ने की बात कही।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने कहा कि देश संविधान से चलता है, हमारे हितों की रक्षा कौन करेगा, मन मर्जी के आदेश चला देते हैं, देश किसी एक व्यक्ति या शासन से नहीं चलता देश की बात आती है तो मिलकर काम करना पड़ता है।मोदी सरकार संविधान पर चोट कर संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। हम सभी का दायित्व बनता हैं कि हम संविधान को बचाने का प्रयास करें साथ ही भाजपा की संविधान विरोधी गतिविधियों को आमजन के सामने उजागर करे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर ने कहा कि संविधान बनाया भी कांग्रेस ने और बचाने का काम भी कांग्रेस ही कर रही हैं। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाएं का जमकर दुरुपयोग कर रही है लोगो को डराया जा रहा है ये संविधान के विपरीत काम है। उन्होंने ने कहा कि देश संविधान से चलता आ रहा है और अगर संविधान ही खतरे में होगा तो देश का विकास कैसे होगा। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को घर घर तक आमजन तक पहुचाने की अपील की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सहप्रभारी हरीश परिहार ने कहा कि जब से मोदी सरकार सत्ता में आई है तब से ही इन्होंने संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है आज देश मे संविधान खतरे में है वह संविधान जिसकी बदौलत मोदीजी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। भाजपा की कथनी एवम करनी में काफी फर्क नजर आ रहा है हम सभी कांग्रेसजन का दायित्व बनता है कि हम संविधान को कमजोर होने से बचायें।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई तबसे संविधान को कमजोर करने का काम किया जा रहा है, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने के लिए मैदान में है और हम सब हमारे नेता राहुल गांधी के इस अभियान को पुरजोर समर्थन करते हुए साथ खड़े हैं। आप सभी युवाओं को भी इसके लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम को जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल,प्रदेश सचिव शहजाद अली, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,हिंदू सिंह दूठवा, रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चंपावत, जिला उपाध्यक्ष ममता जैन, रणोदर मंडल अध्यक्ष सुजानाराम विश्नोई ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।।
कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों द्वारा एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेड परिसर पहुचकर प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी को सोपा गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित,संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, गलबराम मीणा, जुल्फिकार अली,मदनलाल दहिया,मांगीलाल प्रजापत, रमेश सोलंकी, बसंत सुथार,आम सिंह परिहार, बस्तीमल चौहान, नरपत सिंह देवड़ा,खुशाल सिंह राजपुरोहित,शिवनारायण विश्नोई, सुरेश मेघवाल,अंबालाल चितारा, सांवलाराम देवासी,गोपाल देवासी,देवाराम सांखला,पने सिंह पोषाणा, दीपाराम मेघवाल, मांगीलाल गर्ग, भरत मेघवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल गहलोत, सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी,बंशीलाल माली,महेंद्र सोनगरा, गीता श्री,अफरोज़ा बानो, भरत सुथार,खेत सिंह राजपुरोहित, आंसू खान,कानाराम सिंघल,इकबाल खान, जगदीश सरगरा, वगताराम नोरवा, कमल सिंह बालावत,वगताराम चौधरी,प्रकाश मेघवाल, कृष्ण कुमार वनिका, मिश्रीमल गहलोत, भोलाराम मेघवाल, शेतान सिंह बालावत,उम्मेद सिंह चारण, सुरेश गर्ग सेवादल,ईश्वर सिंह बालावत,चन्दन सिंह सोलंकी, नूर मोहम्मद पठान,विनोद चौधरी सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें