शोभा ने 5 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का नाम किया रोशन - JALORE NEWS
![]() |
Shobha-brought-glory-to-the-village-by-performing-excellently-in-the-5th-board-examination |
शोभा ने 5 वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव का नाम किया रोशन - JALORE NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी
जोधपुर ( 30 मई 2025 ) JALORE NEWS शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की उपलब्धियाँ लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है जोधपुर जिले के बेलदार बस्ती केरू स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा शोभा के रूप में । जिसने कक्षा 5 वीं की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।
शोभा जिनके पिता का नाम पूनाराम और माता का नाम दाली है, ने सभी विषयों में ए और बी ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का मान बढ़ाया है। हिंदी विषय में ए ग्रेड, अंग्रेजी और पर्यावरण अध्ययन में बी ग्रेड तथा गणित में भी बी ग्रेड हासिल किया है। समग्र रूप से शोभा को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। जो उसकी मेहनत, लगन और विद्यालय के शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक है।
इसके अलावा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी शोभा ने शानदार प्रदर्शन किया। कला शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा और कार्य अनुभव जैसे क्षेत्रों में भी उसने ए ग्रेड प्राप्त किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह एक सर्वांगीण प्रतिभा की धनी छात्रा है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने शोभा की इस सफलता पर खुशी जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह परिणाम न सिर्फ विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता और बालिकाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रमाण भी है।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें