भाजपा जलौर नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न — “11 साल: संकल्प से सिद्धि तक” पर हुआ विचार-विमर्श - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Jalore-Nagar-Mandal-s-workshop-concluded-Discussion-on-11-years-from-resolution-to-accomplishment |
भाजपा जलौर नगर मंडल की कार्यशाला संपन्न — “11 साल: संकल्प से सिद्धि तक” पर हुआ विचार-विमर्श - JALORE NEWS
जालोर ( 15 जून 2025 ) भारतीय जनता पार्टी, जालोर नगर मंडल द्वारा रविवार 15-06 -25 को भाजपा जिला कार्यालय में " संकल्प से सिद्धि तक" कार्यक्रम की कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की सफल शासन यात्रा को समर्पित था, जिसका मुख्य विषय रहा — "संकल्प से सिद्धि तक"।
संकल्प से सिद्धि तक" कार्यशाला के आरम्भ में अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी एवं अन्य दिवंगत आत्माओं को दो मिनिट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई ।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में मंजू मेघवाल (प्रदेश मंत्री, महिला मोर्चा राजस्थान) ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, और "विकास के अमृत काल" पर विस्तार से चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक अंबालाल व्यास ने संगठन को मजबूत करने और आमजन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने के उपाय साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जालोर नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी ने की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 11 वर्षों में हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है।
कार्यक्रम के नगर संयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री महेश भट्ट ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।
नगर महामंत्री श्री सुरेश सुंदेशा ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, संगठनात्मक मजबूती, और जनसंपर्क को लेकर आयोजित की गई है , कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंत्री महेंद्र राठौड़ ने किया l
इस अवसर पर चंद्रकांत सुंदेशा (सोशल मीडिया संभाग सह संयोजक) गजेंद्र सिंह सिसोदिया , मुकेश राजपुरोहित, अशोक गुर्जर, राज कुमार , अचल सिंह परिहार , चतरा राम माली , पूर्व नगर अध्यक्ष छगन दास रामावत ,सुरेश सोलंकी ,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप सोलंकी,पूर्व नगर महामंत्री दिनेश महावर ,रतन सुथार, धनपत मुथा, उर्मिला दर्जी , दिलीप सोलंकी, रामेश्वर लाल कुमावत,प्रकाश कुमार खत्री, श्रवण कुमार ओड, अजय कुमार जाटव, उत्तम चंद देवड़ा ,रमेश कुमार मेघवाल हेमेंद्र सिंह और मदन राज जैन , इन्द्र गर्ग ,सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें