ई-मित्र... दस्तावेज में छेड़छाड़ व हेराफेरी, तय से ज्यादा राशि वसूलने, विवाह पंजीयन, से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक - JALORE NEWS
![]() |
E-Mitra-Tampering-and-tampering-of-documents-charging-more-than-the-prescribed-amount-marriage-registration |
ई-मित्र... दस्तावेज में छेड़छाड़ व हेराफेरी, तय से ज्यादा राशि वसूलने, विवाह पंजीयन, से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक - JALORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावण राजपूत आहोर
आहोर ( 11 जुन 2025 ) आम लोगों को सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने की बजाय घर के नजदीक ही ई-मित्र की सुविधा देना सरकारों का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मगर कमजोर मॉनीटरिंग सिस्टम का फायदा उठाते हुए कई ई-मित्र संचालक गड़बड़ियां कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान यहां विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आती रही हैं। ऐसे में सैकड़ों ई-मित्र आईडी को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। कई बार चेतावनी और जुर्माना वसूलकर कार्रवाई भी की जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा गड़बड़ियां जालोर जिले के आहोर में मिली हैं।
यहां सबसे ज्यादा शिकायतें फर्जी दस्तावेज बनाने, दस्तावेज में छेड़छाड़ करने, पेंशन में गड़बड़ियां, फर्जी सील व साइन कर फायदा उठाने, आईडी का दुरुपयोग, सरकारी अफसरों व कर्मचारियों से दुर्व्यवहार आवंटन स्थल से दूसरी जगह ई-मित्र कियोस्क संचालन, फर्जी दस्तावेजों से ई- मित्र इश्यू कराने और विवाह पंजीयन में ज्यादा राशि वसूलने में गड़बड़ी आ रही हैं।
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार ब्लैक लिस्टेड ई-मित्रों में सबसे ज्यादा शिकायतें फर्जी दस्तावेजों जालोर, पाली, में 3-3 ई-मित्र कियोस्क ब्लैक लिस्टेड किए गए। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में डूंगरपुर व सिरोही में एक भी ई-मित्र पर ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई नहीं दिखाई गई है। दस्तावेजों में गड़बड़ी वाले विभिन्न ई-मित्रों को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। इसके बाद वित्तीय अनियमिताओं और निर्धारित रेट से ज्यादा रुपए वसूलने पर विभिन्न ई-मित्र आईडी ब्लैक लिस्टेड की गई।
यह शिकायत आधे से ज्यादा जिलों में सामने आई है। कई जिलों में निरीक्षण करने गए अधिकारियों से भी हाथापाई जैसी घटनाएं हुईं। एक दर्जन से ई-मित्र अभद्र व्यवहार, मारपीट व निरीक्षण में सहयोग ना करने पर भी ब्लैक लिस्टेड किए गए हैं। सरकार ने 50 रुपए शुल्क तय कर रखा है, लेकिन कई जगह इससे ज्यादा या दोगुने पैसे वसूलने की शिकायतों पर ई-मित्र आईडी को ब्लैक लिस्टेड किया गया। लेकिन कहीं जगह पर मुंह मांगा पैसे वसूलने पर भी विवाह पंजीयन की ज्यादा राशि वसूलने पर भी एक्शन नहीं लिया जा रहा हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें