नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के जोशी अध्यक्ष, कंसारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जाट महामंत्री मनोनीत - BHINMAL NEWS
![]() |
Joshi-is-nominated-as-President-of-Nagarpalika-Employees-Federation-Kansara-as-Senior-Vice-President-and-Jat-as-General-Secretary |
नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के जोशी अध्यक्ष, कंसारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा जाट महामंत्री मनोनीत - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 2 जुन 2025 ) BHINMAL NEWS नगरपालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी तेजराज भण्डारी, अशोक शर्मा लेखाधिकारी नगर परिषद जालोर की संरक्षता में व नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय सरंक्षक रिछपालसिह चौधरी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगरपालिका फेडरेशन शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमे संजयकुमार जोशी अध्यक्ष, रमेशकुमार कंसारा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीशकुमार जाट को महामंत्री सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । सर्वसम्मति से कार्यकारणी का भी गठन किया गया ।
जिसमें वरिष्ठ प्रारूपकार अतुल तिवारी उपाध्यक्ष, कनिष्ठ सहायक खुमाराम जाट कार्यालय मंत्री, वाहन चालक सुरेंद्रसिंह संयुक्त सचिव, कनिष्ठ सहायक विनय विशनोई संगठन मंत्री, वरिष्ठ सहायक मदनलाल पुरोहित कोषाध्यक्ष, फायरमैन ओमप्रकाश सह कोषाध्यक्ष, महिपाल सफाई निरीक्षक, भंवरलाल वैष्णव सहायक कर्मचारी, बाबूलाल बंजारा सहायक कर्मचारी, रतनलाल फायरमैन, बगदाराम सहायक कर्मचारी, राजेन्द्रकुमार जमादार, प्रकाशचन्द्र जमादार को सदस्य मनोनीत किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें