अर्बुदा नगर कॉलोनी में हुआ सामूहिक यज्ञ का आयोजन - BHINMAL NEWS
![]() |
Mass-Yagna-was-organized-in-Arbuda-Nagar-Colony |
अर्बुदा नगर कॉलोनी में हुआ सामूहिक यज्ञ का आयोजन - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 16 जुन 2025 ) BHINMAL NEWS सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा घर घर यज्ञ अभियान के तहत अर्बुदा नगर कॉलोनी में 137 वें सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया गया।
जागरण संघ द्वारा वर्षों से प्रति सप्ताह आयोजित इस यज्ञ अभियान में समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिंदू समाज की स्थापना का संदेश दिया जाता है।
सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य कृष्णपुरी गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ में छोगाराम माली सपत्नीक मुख्य यजमान बने। उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवार जनों एवं बस्ती के बंधुजनों ने यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु , मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी।
यज्ञ की समाप्ति होने पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर कई लोगों ने मांसाहार, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी आगंतुक बंधुओं ने एक साथ चाय पानी व जलपान ग्रहण किया।
यज्ञ के उपरांत चर्चा का मुख्य विषय धर्म प्रचार एवं शस्त्र व शास्त्रों की शिक्षा देने हेतु प्राचीन परम्परा के गुरुकुलों के निर्माण हेतु क्षेत्र के बड़े मंदिर ट्रस्टों की भूमिका निर्धारित एवं निश्चित करने तथा इस कार्य हेतु ट्रस्टों को आगे आने का आह्वान डॉ अक्षय बोहरा, दीपाराम माली एवं शंकरलाल गहलोत ने किया। जिसका सभी ने एकमत से समर्थन किया।
इस अवसर पर बस्ती के कई लोग सनातन संस्कृति जागरण संघ के साथ जुड़े।
संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि सनातन संस्कृति जागरण संघ के होतीराम माली, गोपाराम माली, डॉ अक्षय बोहरा, छोगाराम माली, दीपाराम गहलोत, भीमराज मोदी, कांतिलाल माली, सुखराज माली, आर्य मोहनलाल सेन, शंकरलाल गहलोत, चुन्नीलाल गहलोत, अर्जुन बंजारा, पंकज माली, श्रवण माली, राकेश जीनगर,
राहुल जीनगर, आर्य राहुल बंजारा, आर्य अक्षय बंजारा, आर्य रोहित मेघवाल, हेमंत जीनगर, कृष्णपुरी, रवि बंजारा, अमृत सोनी, जय बंजारा, वरुण सोनी, करण बंजारा, मोंटू सोनी सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें