जालोर में वृक्षारोपण और परिंडे लगाकर मनाया पर्यावरण एवं जल संरक्षण दिवस - JALORE NEWS
![]() |
On-World-Environment-Day-BJP-Mahila-Morcha-gave-the-message-of-greenery-and-conservation |
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने दिया हरियाली और संरक्षण का संदेश - On World Environment Day, BJP Mahila Morcha gave the message of greenery and conservation
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालोर ( 5 जून 2025 ) JALORE NEWS राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, जालोर में आज विश्व पर्यावरण दिवस और जल संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण के साथ-साथ पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए, जिससे न केवल हरियाली बढ़े बल्कि पक्षियों को भी राहत मिल सके।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. मंजु मेघवाल रहीं। उन्होंने महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि— "वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और बरसात के पानी को संचित कर जल संकट से मुकाबला करें।"
डॉ. मेघवाल ने बताया कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि जन आंदोलन बनना चाहिए। उन्होंने बरसाती पानी के संचयन की सरल तकनीकों को अपनाने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री उर्मिला दर्जी, अंजना सोलंकी, नगर परिषद पार्षद मेथी देवी, नगर उपाध्यक्ष गीता बारोट, कमला देवी, निरमा कुमारी सहित महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं। सभी ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को वृक्षारोपण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें