विश्व पर्यावरण दिवस पर माताजी तालाब किनारे 'वंदे गंगा' अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ माँ के नाम' तहत वृक्षारोपण - JALORE NEWS
![]() |
On-World-Environment-Day-Vande-Ganga-campaign-was-launched-at-the-bank-of-Mataji-pond-tree-plantation-was-done-under-One-tree-in-the-name-of-mother' |
विश्व पर्यावरण दिवस पर माताजी तालाब किनारे 'वंदे गंगा' अभियान का शुभारंभ, 'एक पेड़ माँ के नाम' तहत वृक्षारोपण - JALORE NEWS
जालौर ( 5 जून 2025 ) JALORE NEWS आज विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में पंचायत समिति जालोर के ग्राम पंचायत बिबलसर के माताजी तालाब के किनारे विधिवत दर्शन व पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, पर्यावरण संतुलन एवं जल संरक्षण की मंगलकामना की।
तत्पश्चात, जल-संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन-अभियान का विधिवत शुभारंभ किया तथा साथ ही प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा प्रेरित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन-अभियान एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे नवाचारों के माध्यम से हरित, समृद्ध और जलसंपन्न राजस्थान के संकल्प को साकार करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, के साथ उपस्थित हुआ व अतिरिक्त विकास अधिकारी कोनाराम, सरपंच राजेन्द्र कुमार , बागरा सरपंच सत्यप्रकाश, पूर्व सरपंच जालमसिंह राजपुरोहित, व बागरा मण्डल महामंत्री भरतसिंह व चम्पालाल ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह ,
मण्डल उपाध्यक्ष लच्छाराम देवासी, व अर्जुनसिंह राजपुरोहित, व पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष नारायण सिंह राजपुरोहित, लालसिंह ,किसान मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष गिरधारी सिंह , बुथ अध्यक्ष पारसमल राजपुरोहित , बहुत से कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें