नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर हुआ बौद्धिक - AAHORE NEWS
![]() |
On-the-third-day-of-the-new-Acharya-training-class-a-discussion-was-held-on-the-features-of-Indian-culture |
नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर हुआ बौद्धिक - AAHORE NEWS
पत्रकार अमृत सिंह रावणा- राजपूत आहोर
आहोर ( 14 जुन 2025 ) AAHORE NEWS श्री शांतिनाथ बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, जालोर में 12 जून से चल रहे नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर गहन चर्चा हुई l वंदना सत्र शुभारंभ भारत माता, ओम ,मां सरस्वती के समक्ष महेंद्र कुमार दवे प्रांत सचिव जोधपुर प्रांत, अजय कुमार गुप्ता जिला सचिव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर प्रांत सचिव महेंद्र कुमार दवे ने अपना महत्वपूर्ण विषय , जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं और उसकी अद्वितीय विशेषताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। दवे ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में अतिथि देवो भव की भावना, संयुक्त परिवार प्रणाली, त्याग और तपस्या का महत्व, प्रकृति के प्रति आदर, और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रधानता शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि कैसे भारतीय संस्कृति ने विभिन्न आक्रमणों और परिवर्तनों के बावजूद अपनी मूल पहचान बनाए रखी है और आज भी प्रासंगिक है। जिला प्रशिक्षण प्रमुख विष्णु दान चारण बताया की प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी निश्चित रूप से नए आचार्यों को भारतीय संस्कृति के प्रति गहरी समझ विकसित करने और उसे अपने शिक्षण में आत्मसात करने में सहायक होगा। प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य युवा आचार्यों को न केवल शैक्षिक रूप से बल्कि सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के साथ भी सशक्त बनाना हैं, ताकि वे भविष्य की पीढ़ी को सही दिशा प्रदान कर सकें।
इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक जालोर नितिन ठाकुर, प्रधानाध्यापक चांदराई चंपालाल राठौड़ , अमित व्यास, च्यवन ठाकुर,भलेश दर्जी, मुकेश माथुर , दिलीप श्रीमाली, सुरेश कुमार गर्ग, बखूबी रूप से सहभागिता निभा रहे हैं।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें