प्रियल गांधीमुथा अध्यक्ष, कल्पना सोलंकी सचिव एवं याशिका सह सचिव मनोनीत - BHINMAL NEWS
![]() |
Priyal-Gandhimutha-nominated-as-President-Kalpana-Solanki-as-Secretary-and-Yashika-as-Joint-Secretary |
प्रियल गांधीमुथा अध्यक्ष, कल्पना सोलंकी सचिव एवं याशिका सह सचिव मनोनीत - BHINMAL NEWS
पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल
भीनमाल ( 5 जुन 2025 ) BHINMAL NEWS मुनिसुव्रत राजेन्द्र जैन श्वेतांबर मंदिर बैगलूरु के प्रांगण में अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन महिला परिषद शाखा बैंगलोर के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय महिला पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मिडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि साध्वी आज्ञानिधि म. सा की निश्रा में अखिल भारतीय राजेन्द्र जैन बालिका परिषद नवीन शाखा का गठन किया गया।
इस अवसर पर साध्वी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि संगठन में बड़ी शक्ति होती है। संगठित परिवार, समाज और संस्था कभी असफल नहीं होते है। आपसी आत्मीयता, प्रेम, स्नेह, वात्सल्य और एक दूसरे को सहयोग की भावना से समाज उन्नति कर सकता है। हमें संगठित होकर कार्य करना चाहिए ।
साध्वी ने कहा कि बालिका परिषद के संस्थापक आचार्य जयंतसेनसूरीश्वर को याद करते हुए दक्षिण भारत में ज्यादा से ज्यादा शाखा का शुभारंभ करना चाहिए।
परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक प्रकाश हिराणी ने बालिका परिषद शाखा बैंगलोर की घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों सहित 36 सदस्यों जिसमें अध्यक्ष प्रियल गांधी मुथा, उपाध्यक्ष हर्षल सोलंकी, सचिव कल्पना सोलंकी, मंत्री कशीस भंसाली, प्रचार मंत्री दीक्षा, शिक्षा मंत्री कीर्तिका चोपड़ा, सह सचिव याशिका मनोनीत किए गए।
संघ अध्यक्ष भंवरलाल कटारिया ने राज जयंत विहार ग्रुप की घोषणा करते हुए कहा कि हमें साधु साध्वी को विहार में भगवान महावीर की 2600 वर्ष से श्वेत परम्परा को जीवंत रखने का कार्य विहार के माध्यम से करना है। विहार से लेकर गोचरी तक, अस्वास्थ्य होने पर हॉस्पिटल आदि कार्यों में सदेव आगे रहना है। साधु साध्वी जिनशासन की धरोहर है। परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रेमादेवी गांधी मुथा ने कहा कि परिषद के चार उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए जीवदया, शिक्षा प्रचार, मानवता, साधर्मिक सेवा करने के प्रकल्प को आगे बढ़ाना है। पिछले वर्षों में महिला एवं बालिका परिषद का देश के विभिन्न शहरों एवं कस्बों में 68 नई शाखाओं का गठन किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री संगीता पोरवाल ने बैंगलोर शाखा की सहराना करते हुए कहा कि संगठन समय-समय हर श्रेत्र में सुंदर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यहां से 6 दिवसीय प्रवास तमिलनाडु के विभिन्न शाखाओं का होगा। बेंगलुरु शाखा द्वारा पांचों सौ मौन सामायिक करने वाले 20 सदस्यों का सभा में बहुमान किया गया । धार्मिक पाठशाला के अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधु ओस्तवाल एवं दक्षिण प्रांतीय महिला परिषद की अध्यक्ष जया वाणीगोता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा में ट्रस्टी चंपालाल ओस्तवाल, दक्षिण प्रांतीय अध्यक्ष बाबूलाल सवानी, महामंत्री डूंगरमल चोपड़ा, बेंगलुरु शाखा अध्यक्ष हेमराज छत्रगोता, गौतम बागरेसा सहित कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बेंगलुरु महिला परिषद की अध्यक्ष कंचनदेवी पालगोता चौहान, सचिव रेखा सोलंकी, कमेटी सदस्य मंजू ओस्तवाल, संतोषदेवी पालगोता चौहान उपस्थित रही।
सभा का संचालन मंजू कोठारी ने किया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें