विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया पौधारोपण - JALORE NEWS
![]() |
Tree-plantation-done-on-the-occasion-of-World-Environment-Day |
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में किया पौधारोपण - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 5 जून 2025 ) ग्रामीण उत्थान मानव संसाधन द्वारा संचालित नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र रामदेव कॉलोनी जालौर में संस्था के अध्यक्ष महोदय श्री रामेश्वर लाल बिश्नोई के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गयाll
जिसके तहत संस्था के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर हीरालाल चौहान ने बताया कि यह दिवस हमे याद दिलाता है कि हम प्रकृति के संरक्षक है और एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है,जिसके तहत संस्था परिसर में पौधे लगाए गए एवं उन पौधों को पेड़ तक बनाने की जिम्मेदारी ली गई, एवं पर्यावरण के महत्व को रेखाकित करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 1972 के स्कॉट होम सम्मेलन के बाद 1973 में हुई थी,
एवं संस्था के नर्सिंग स्टाफ मुकेश कुमार दहिया ने बताया कि इस दिवस के जरिए पर्यावरण प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन,जैव विविधता मैं कमी जैसी समस्याओं पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जाता है एवं इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण चुनौती पर फोकस करना है, इस दिवस पर वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान एवं स्वच्छता अभियान किया जाता है
एवं संस्था के काउंसलर बाबूलाल ने बताया कि पर्यावरण दिवस हमें सिर्फ एक दिन पर्यावरण के बारे में सोचने का नहीं बल्कि हमें हर दिन पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और उससे बचने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है क्योंकि यह पृथ्वी हमारा एकमात्र आवास है और आने वाली पीढियां के लिए इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी हैl उक्त कार्यक्रम में संस्था के स्टाफ वरिंगाराम,उदय सिंह, जितेंद्र कुमार एवं भर्ती लाभार्थी उपस्थित रहेllll
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें