खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ Jalore News ‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
Jalore News

‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन - JALORE NEWS

कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन - JALORE NEWS जिले में 5 से 20 जून तक चलेगा वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान -
Shravan Kumar
Shravan Kumar
04 जून, 2025 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

जिले में 5 से 20 जून तक चलेगा वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान - Vande Bharat Jal Sanrakshan Jan Abhiyan will run from 5 to 20 June in the district
Vande-Bharat-Jal-Sanrakshan-Jan-Abhiyan-will-run-from-5-to-20-June-in-the-district

‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर रन फॉर एनवायरनमेंट का हुआ आयोजन - JALORE NEWS 

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर 

जालोर ( 4 जुन 2025 ) जिला प्रशासन, वन विभाग व राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में ‘कॉम्बेटिंग प्लास्टिक पॉल्युशन‘ थीम पर बुधवार को रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। 

रन फॉर एनवायरनमेंट जन जागरूकता रैली को जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे व जिला प्रमुख राजेश कुमार ने नगर परिषद परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तत्पश्चात् रैली अस्पताल चौराहा सर्कल, हरिदेव जोशी सर्कल से होते हुए पुनः नगर परिषद परिसर तक पहुंची। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने आमजन को पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने कहा कि हमें जल की महत्ता को समझते हुए उसका संरक्षण करना चाहिए तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। 

इस अवसर पर उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण सहित विभागीय अधिकारी-कार्मिक, नर्सिंग प्रशिक्षणार्थी व आमजन उपस्थित रहे।

जिले में 5 से 20 जून तक चलेगा वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान - Vande Bharat Jal Sanrakshan Jan Abhiyan will run from 5 to 20 June in the district

आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए 5 से 20 जून तक जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ गुरूवार को प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी व सुन्देलाव तालाब पर श्रमदान द्वारा किया जायेगा। 

 जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा ने बताया कि वंदे भारत जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरूवार को प्रातःकाल हरिदेव जोशी सर्किल जालोर से सुन्देलाव तालाब तक वंदे भारत प्रभात फेरी निकाली जाएगी तथा इसके उपरांत जन सहभागिता के साथ सुन्देलाव तालाब स्थल पर प्रातः 6 से प्रातः 8 बजे तक श्रमदान कार्यक्रम का आयेजन किया जायेगा। प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार जालोर में वंदे गंगा आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा तथा प्रभारी मंत्री प्रेस वार्ता के माध्यम से अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करेंगे।

 अभियान के तहत प्रातः 11 बजे विश्व पर्यावरण दिवस पर रीको औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जायेगा। नगर परिषद जालोर द्वारा सुन्देलाव तालाब पर सायं 6 बजे दीप प्रज्वलन व सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 

उन्हांने बताया कि अभियान के अंतर्गत जल संचय संरचनाओं का निर्माण, जल स्रोतों की साफ-सफाई, परंपरागत जलाशयों का पुनरूद्धार, पर्यावरण व जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित होंगी।

JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

प्रदेश भर में 7 जून को मनाया जाएगा ईद उल अजहा का पर्व - JALORE NEWS

Shravan Kumar- जून 05, 2025 0
प्रदेश भर में 7 जून को मनाया जाएगा ईद उल अजहा का पर्व - JALORE NEWS
Eid-ul-Azha-festival-will-be-celebrated-across-the-state-on-June-7 प्रदेश भर में 7 जून को मनाया जाएगा ईद उल अजहा का पर्व - JALORE NEWS जयपुर ( 5 जुन 2025 ) शहर…

Most Popular

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जून 03, 2025
साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

जून 04, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जून 03, 2025
साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

जून 04, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...