उन्नत खेती की जानकारी - JALORE NEWS
![]() |
advanced-farming-information |
उन्नत खेती की जानकारी - JALORE NEWS
जालौर ( 3 जुन 2025 ) JALORE NEWS दिनांक 01.06.2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान सायला तहसील के केशवाना, सोफाडा व खानपुर गांव में अयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र केशवाना, जालोर के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्देश्य बताएं और साथ ही मैं योजनाओं की जानकारी दी।
उनके द्वारा इस संबाद में नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों के फीडबैक एवं नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन व किसानों की खेती की समस्या पर चर्चा व समाधान किया गया।
कार्यक्रम की टीम लीडर श्री मति सुमन शर्मा (विषय विशेष-प्रसार शिक्षा) ने किसानो को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा गया।
केंद्र के नाहर सिंह देवड़ा द्वारा किसानों को सही फसलों, उन्नत किस्मों के चयन और उर्वरकों के उचित उपयोग की जानकारी दी गई व किसानों की खेती की समस्या व समाधान पर चर्चा व समाधान किया गया।
इस प्रोग्राम में एक्सपर्ट के रूप में कृषि अनुसंधान केंद्र जालोर के वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल शर्मा ने फसलों के रोग और कीट सम्बंधित किसानों की समस्याओं का समाधान किया।
इस प्रोग्राम में कृषि विज्ञान केंद्र के मनीष चौधरी और कृषि विभाग के मनोज कुमार कुमावत, महेंद्र कुमार,जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया ।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें