बड़ी खबर - फादर्स डे पर नन्हीं बच्ची को सोनू सूद का गिफ्ट:20 दिन की बच्ची के दिल के छेद की सर्जरी करवाई, बिटिया को गोद में ले भीगी पिता की आंखें - JALORE NEWS
![]() |
20-day-old-girl-s-heart-hole-surgery-was-done |
फादर्स डे पर नन्हीं बच्ची को सोनू सूद का गिफ्ट:20 दिन की बच्ची के दिल के छेद की सर्जरी करवाई, बिटिया को गोद में ले भीगी पिता की आंखें - JALORE NEWS
जालोर ( 21 जुन 2021 ) जालोर के दिहाड़ी मजदूर भगाराम को अभिनेता व रीयल लाइफ हीरो साेनू सूद ने रविवार को फादर्स डे का बड़ा गिफ्ट दिया। सोनू सूद की मदद से भगाराम की 20 दिन की बेटी स्वस्थ हो गई है। रविवार को बच्ची को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह सोमवार को फ्लाइट से जोधपुर लौटेगी तथा यहां से सड़क मार्ग से जालोर जाएगी। बच्ची के दिल में छेद था।
बच्ची के परिवार ने सोनू सूद की इस दयालुता से प्रभावित होकर बेटी का नाम ही सोनू रख दिया है। जालोर के गोडीजी निवासी भगाराम माली के घर 1 जून को बच्ची का जन्म हुआ था। बच्ची के दिल में छेद था। निजी अस्पताल में इसके इलाज के लिए 8 लाख रुपए खर्च बताया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी।
आज फ्लाइट से जोधपुर आएगी नन्ही सोनू
पड़ोसी दीपक सोलंकी के कहने पर सांचौर निवासी योगेश जोशी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सोनू सूद से मदद मांगी। जानकारी मिलते ही सोनू ने 10 जून को जोधपुर से प्रतिनिधि हितेश जैन को जालोर भेजा। बच्ची को जोधपुर लाकर यहां से फ्लाइट से मुंबई ले जाना था। सांस में परेशानी होने की वजह से बच्ची को एंबुलेंस में सड़क मार्ग से मुंबई ले जाया गया। वहां 14 जून को उसकी सर्जरी हुई।
उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह स्वस्थ है। इलाज का पूरा खर्च साेनू सूद की ओर से उठाया गया। उसे मुंबई से जोधपुर लाने के लिए साेनू सूद के जोधपुर प्रतिनिधि हितेष जैन मुंबई पहुंच गए हैं। हितेष ने बताया कि बच्ची का मुंबई के एसआरसीसी अस्पताल में इलाज हो चुका है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। वे सोमवार को मुंबई से आने वाली इंडिगो फ्लाइट से जोधपुर पहुंचेंगे।
यहां से बच्ची को सड़क मार्ग से जालोर ले जाया जाएगा। उसके पिता भगाराम का कहना है कि साेनू सूद ने उनकी बेटी का दूसरा जीवन दिया है, वे नहीं हाेते तो बच्ची को कोई नही बचा सकता था। यह जीवन उन्हीं का दिया हुआ है, इसीलिए बच्ची का नाम ही साेनू रख दिया है।
JALORE NEWS
एक टिप्पणी भेजें