मंडल कार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन , कार्यकर्ताओं से नियमित बनाएं संवाद- रविंद्र सिंह बालावत - JALORE NEWS
![]() |
Structure-is-necessary-for-organization-strengt-Jogeshwar-Garg |
संगठन मजबूती के लिए संरचना जरूरी -जोगेश्वर गर्ग - Structure is necessary for organization strength - Jogeshwar Garg
जालोर ( 23जुलाई 2021 ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया।
बैठक संयोजक व नगर उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि कार्यसमिति बैठक दोपहर 3 बजे श्री देवनारायण मंदिर रोडवेज डिपो के पीछे में आयोजित की गई।कार्यसमिति बैठक में प्रवासी मुख्यवक्ता के रूप में राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत ने हमारा मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित थे।वही अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने की।विशिष्ठ अतिथि के नाते नगर परिषद सभापति गोविंद टॉक जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत ओबीसी मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित महावर उपस्थित थे।अतिथियों द्वारा स्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने स्वागत भाषण से बैठक की शुरुआत की।
मुख्यवक्ता रविंद्रसिंह बालावत ने संगठन सरंचना पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सशक्त मण्डल का निर्माण करना होगा।हमे बूथ समिति में सक्रिय कार्यकर्ताओ की भागीदारी तय करनी होगी।हमे पन्ना प्रमुख तक कि इकाइयों में जिम्मेदार कार्यकर्ता को अवसर देना होगा। हमें कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बना कर रखना होगा।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक करने का प्रयास करें। जिससे सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रह सकेगी।
यहां मौजूद उपस्थित थे
- नगर महामंत्री अरविंद गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
- बैठक का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया।
कार्यसमिति बैठक में नगर उपाध्यक्ष मंजू भूतड़ा मेथी देवी मंगलाराम सांखला नगर महामंत्री रतन सुथार नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत पार्षद चोथसिंह गुर्जर महेश भट्ट नंदकिशोर सोनी हीराराम देवासी देवाराम प्रजापत भेरूसिंह गुर्जर मुकेश राजपुरोहित चतराराम गहलोत जोगेश सैन पिंटू जीनगर दामोदर भूतड़ा बगदाराम मेगवाल पारस बारूपाल महेंद्र सैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें