उम्मेदाबाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Umaidabad-BJP-Mandal-Working-Committee-meeting-organized |
उम्मेदाबाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन - JALORE NEWS
जालौर ( 24 जुलाई 2021 ) उम्मेदाबाद कस्बे के सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को उम्मेदाबाद भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन हुआ। मंडल मीडिया प्रभारी किशोर कुमार दवे ने बताया कि बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष राव गणपत सिंह बगेडिया की अध्यक्षता में हुआ एवं बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रविंद्र सिंह बलावत एवं जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग रहे ।
बैठक में सभी आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विधायक गर्ग ने बैठक मे केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की वहीं राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में जो भी जन कल्याणकारी योजना केंद्र सरकार लागू कर रही है उसे झूठी वाहवाही लेने के लिए सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को राज्य सरकार की ओर से बता कर आमजन को गुमराह कर रही है अतः कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आमजन को इस बारे में घर-घर जाकर वास्तविकता से अवगत करवाना चाहिए। बाला वत ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
इस दौरान उप जिला प्रमुख पेपी देवी चौधरी, सायला उप प्रधान अनुराधा कंवर, पंचायत समिति सदस्य भगवानाराम मेघवाल, मंडल महामंत्री कल्याण सिंह पडियार, उत्तम चंद गर्ग ,छेलसिंह, स्थानीय सरपंच आशा कुमारी सरगरा, भिखी देवी, जोगसिंह राजपुरोहित, लालाराम माली, जीतू सिंह, भिख सिंह नरसाना, हर्षवर्धन सिंह ,मोहनलाल माली, तेजाराम, जामताराम, सुजाराम मेघवाल, मंगलसिंह, विजयसिंह, भरत, केसाराम प्रजापत, आवड दान चारण, कानाराम पुरोहित, विधि प्रकोष्ठ पूनमचंद यति, प्रकाश राजपुरोहित आदि समेत कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
उम्मेदाबाद- कस्बे में कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते जालोर विधायक एवं उपस्थित कार्यकर्ता।
JALORE NEWS
एक टिप्पणी भेजें