जल संरक्षण पखवाडा 3 से 13 जनवरी 2022 तक - JALORE NEWS
Water-Conservation-Fortnight-from-3rd-to-13th-January-2022 |
जल संरक्षण पखवाडा 3 से 13 जनवरी 2022 तक - JALORE NEWS
जालोर ( 28 दिसम्बर 2021 ) राजीव गांधी जल संचय योजना के अन्तर्गत जल सरंक्षण पखवाडा जिले में 3 से 13 जनवरी 2022 तक मनाया जायेगा।
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि आई.ई.सी. गतिविधियों के तहत 31 दिसम्बर 2021 तक ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित की जायेगी। राजीव गांधी जल संचय योजना का व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन समुदाय को जागृत करने के उद्देश्य से कोरोना गाईडलाईन की पालना करते हुए 3 से 13 जनवरी के बीच जल संरक्षण पखवाडा के तहत ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर भामाशाहों से सम्पर्क कर पारितोषिक टी शर्ट, मास्क, कैप्स हेतु प्रोत्साहित कर भामाशाहों की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जल संरक्षण पखवाडा के तहत 3 जनवरी सोमवार को जल संरक्षण पखवाडे का शुभारंभ, कठपुतली प्रदर्शन एवं जल संरक्षण पर लघु फिल्म प्रदर्शन, 5 जनवरी बध्ुवार को निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 7 जनवरी शुक्रवार को नारा लेखन, पोस्टर्स, स्टीकर्स, छात्र रैली, महिला रैली, स्वयं सहायता समूह, 8 जनवरी शनिवार को स्थानीय जल संरचनाओं पर श्रमदान, 10 जनवरी सोमवार को जल पद यात्रा, 11 जनवरी मंगलवार को नुक्कड नाटक एवं महिला लोक नृत्य, गीत व प्रतियोगिता, 12 जनवरी बुधवार को स्वामी विवेकानन्द जयन्ती युवा दिवस पर युवा खेल व महिला खेल प्रतियोगिता तथा 13 जनवरी गुरूवार को जिला स्तर पर जन प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जल संरक्षण पखवाडे का समापन एवं पारितोषिक वितरण किया जायेगा।
एक टिप्पणी भेजें